शनिवार, 26 दिसंबर 2020

बिछोह पर कविता- मनीभाई

बिछोह पर कविता – मनीभाई”

रात भर मैं
सावन की झड़ी में
सुनता रहा
टपटप की आवाज
पानी की बूंदें।
बस खयाल रहा
अंतिम विदा
पिया के बिछोह में
गिरते अश्रु
गीले नैनों को मूंदे
पवन झोकें
सरसराहट सी
लगती मुझे
जैसे हो सिसकियां।
झरोखे तले
सारी घड़ियां चलें।
जल फुहारें
कंपकपी बिखेरे
भय दिखाती
अशुभ की कामना
मैं व मेरी कल्पना ।।

✍मनीभाई”नवरत्न”
७/८/२०१८ मंगल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...