यह कविता बच्चों की स्वतंत्रता और नए विचारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि बुजुर्ग अक्सर असफलता के भय से बच्चों को टोकाटाँकी करते हैं, जिससे उनकी रचनात्मकता और अन्वेषण क्षमता प्रभावित होती है।
कविता में सवाल उठाया गया है कि यदि बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर बच्चों को केवल वही रास्ते दिखाएँगे जिन पर वे स्वयं चले हैं, तो नए आविष्कार और अन्वेषण कैसे होंगे? बच्चों को अपने तरीके से सीखने और प्रयोग करने देना चाहिए, ताकि वे अपने अनुभवों से खुद ही दिशा तय कर सकें।
अंत में, यह दर्शाया गया है कि हम बड़े भी बच्चों की तरह ही हैं, परंतु प्रकृति से अधिक कृत्रिम हो चुके हैं। इसलिए हमें बच्चों की तरह सीखने की उत्सुकता और स्वतंत्रता को समझने की आवश्यकता है।
कविता का संदेश स्पष्ट है—बच्चों को नई चीज़ें करने दो, उनकी गलतियों से सीखने का मौका दो, और असफलता के डर से उन्हें मत रोको।
क्यों टोकाटाँकी करते हैं ?
बच्चे अपने मन से जब जब
कुछ नया करते है।
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
जिस
राह पर
स्वयं चला था
वही राह दिखलाते हैं
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
ऐसा
हुआ तो
कोई अन्वेषण
सम्भव न हो पायेगा
किंतु घर के बड़े बुजुर्ग
प्रोत्साहित कहाँ कर पाते हैं
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
नव
मस्तिष्क का
रोपण पोषण संरक्षण
अक्सर ही नहीं कर पाते हैं
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
उन्हें
करने दो
स्वअनुरूप ही
प्रयोग भी होता है
स्कूली ज्ञान स्वरूप ही
व्यर्थ डांटना नहीं चाहिए
बच्चे भी डरते हैं
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
दिशा
उन्हे ही
तय करने दो
अनुभव का सागर ये जहाँ
पतवार भी उनके हाथ मे दे दो
देखो बस क्या करते हैं
असफलता भय से,
बुजुर्ग उन्हे,
क्यों ?
टोकाटाँकी करते हैं।
हम बड़े भी तो बच्चे हैं, प्रकृति हमारी माँ ।
जो सीखाने को आतुर ,कृत्रिमता से परे होके।
पर हम सीख न पाये शीघ्र, नौनिहालों जैसे,
चूंकि हम हो चुके हैं ,ज्यादा अप्राकृतिक ।
मनीभाई’नवरत्न’
इस कविता का भावार्थ यह है कि बड़े अक्सर असफलता के डर से बच्चों की रचनात्मकता और स्वतंत्रता को रोकते हैं। वे अपने अनुभवों के आधार पर बच्चों को वही रास्ता दिखाना चाहते हैं जिस पर वे स्वयं चले हैं। हालांकि, ऐसा करने से बच्चों की नई खोजें और अन्वेषण बाधित होते हैं।
कविता में यह संदेश दिया गया है कि बच्चों को अपनी दिशा खुद तय करने देना चाहिए, क्योंकि वे नए अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर उन्हें अपनी मर्जी से काम करने दिया जाए, तो वे अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं।
अंत में, यह बताया गया है कि बड़े भी कभी बच्चे थे, लेकिन अब वे प्रकृति से दूर हो चुके हैं। इसलिए हमें बच्चों की तरह सरलता और स्वाभाविकता से सीखने की जरूरत है, और उन्हें असफलता के डर से नहीं रोकना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें