इस कविता का सार जीवन की यात्रा, उपलब्धियों, और उनके मूल्य पर आधारित है। कवि अपनी यात्रा को एक गहन और चिंतनशील दृष्टिकोण से प्रस्तुत करता है, जिसमें वह अपने अनुभवों, इच्छाओं, और अंतर्दृष्टियों को साझा करता है।
सारांश:
जीवन की शुरुआत: कवि जीवन की शुरुआत को एक शून्य से करता है, जहाँ उसे खिलौनों और सुंदरता की तलाश है। वह अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं के प्रति जागरूक होता है।
पाने की तलाश: कवि यह महसूस करता है कि पाने की कोशिशें कभी-कभी बंधन में डाल सकती हैं। जो कुछ भी उसे मिलता है, वह उसे भ्रमित करता है और वास्तविकता से दूर ले जाता है।
सुरक्षित घोंसला: कवि अपने जीवन को एक घोंसले के रूप में देखता है, जहाँ सुरक्षा और आराम है। लेकिन वह इस घोंसले की स्थिरता को लेकर चिंतित है और सोचता है कि क्या यही असली खुशी है।
उपलब्धियों का मूल्य: कवि बताता है कि मेहनत से कमाई गई चीजें तब तक मूल्यवान नहीं हैं जब तक उन्हें साझा न किया जाए। वह इस बात पर बल देता है कि अर्जित धन का असली मूल्य तब है जब वह भावी पीढ़ियों को सौंपा जा सके।
भय और चिंताएं: कवि को यह एहसास होता है कि वह अपने घोंसले को खोने के डर से परेशान है। वह सोचता है कि क्या यही जीवन का असली स्वाद है।
स्वतंत्रता की इच्छा: कवि एक समय में चाहता है कि उसका घोंसला उड़ जाए, ताकि वह जीवन के असली अर्थ को समझ सके। वह महसूस करता है कि उसने अपने सफर को नापने के बजाय केवल स्थिरता की तलाश की है।
वापसी का अहसास: अंत में, कवि अपने सफर को अशून्य से शून्य की ओर बढ़ते हुए देखता है, जो जीवन की अनिवार्यता और अंततः घर लौटने के प्रतीक के रूप में कार्य करता है।
कविता जीवन के जटिल पहलुओं, उसकी स्थिरता, और वास्तविक स्वतंत्रता की खोज को दर्शाती है। यह हमें अपने अनुभवों, उपलब्धियों, और उनके मूल्य पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करती है।
मेरी जीवन यात्रा /मनीभाई नवरत्न
मेरी ये यात्रा
मुट्ठी बंद शून्य से
अशून्य की ओर।
जैसे ही नैन खुले,
चाहिए खिलौने।
और एक चमकता भोर।
पाने की तलाश।
जिसकी बुझे ना प्यास।
ये कुछ पाना ही बंधन है ।
पर जो मिल रहा
मन कैसे कह दे
सब धोखा है, उलझन है।
ये जो घोंसला तिनकों का
मेरी आंखो के सामने।
जिसमें आराम है सुरक्षा है।
ठंड में गरम
और गर्म में शीतल ।
लगता बहुत अच्छा है।
मेहनत से जुटा
जो कुछ भी
लगती हमारी उपलब्धि ।
पर जो बांट न सके
उसका क्या वजन
वो मात्र एक रत्ती।
ये क्या अर्जन?
ये क्या धन ?
धिक ऐसा जीवन
सब व्यर्थ गया।
जो सौंप ना पाऊं मूल्य
भावी जन को
तो समझो सब अनर्थ गया।
समय और स्वेद से
जुटाए गये दो सिक्के।
फेंके नहीं जाते आसानी से।
घोंसला बना जो सुंदर
पसीना है जिसमें
बना तो नहीं महज बानी से।
मुझे आभास था
मैं खुश हूं।
पर मेरा ज्ञान थोथा और उथला।
जब जब डाल हिले
आक्रांत होता भय से
टिक ना पायेगा मेरा घोंसला।
क्या यही जीवन का स्वाद
मैंने जी भर खाया
कराहता पेट फूलन से।
समझा था स्वयं को
मिश्री का दाना
क्यों तरसता रह गया घुलन से।
अच्छा होता
उड़ जाता घोंसला
बताता क्या होता जीवन?
भूलभुलैया से मुक्त होता
उड़ता बेबसी तोड़ के
पा तो जाता मुक्त गगन।
मैं टिकने के चक्कर में
नापना ही भूल गया
अपना ये सफर।
निरर्थक बातों में
जश्न ही मनाता
इसीलिए दूर ही रह गया शिखर।
अब मेरी यात्रा
अशून्य से शून्य की ओर
फिर मुड़ चला है।
जैसे शाम की बेला में
पंछी थक हार के
वृक्ष को आ चला है।
मनीभाई नवरत्न
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें