सोमवार, 8 जून 2020

अल्हड़ बचपन -मनीभाई नवरत्न (तांका विधा)

 

अल्हड़ बचपन

●●●●●●●●●●●●
वो फटी पेंट
नाक में लगी सर्द
आते हैं याद
टूटे कुर्ते बटन
अल्हड़ बचपन।।
●●●●●●●●●●●●
वो बदमाशी
बेवजह झगड़ा
आते हैं याद
कट्टी का प्रहसन
अल्हड़ बचपन ।
●●●●●●●●●●●
जल्दी से खाना
देर तक घूमना
आते हैं याद
खेल में अनबन।
अल्हड़ बचपन ।
●●●●●●●●●●●●●
खड़िया चाक
कलम की दवात
आते हैं याद
वो जनगणमन।
अल्हड़ बचपन ।

●●●●●●●●●●●●

दोस्तों की टोली

वो तुतलाती बोली

आते हैं याद
पहाड़ा का रटन
अल्हड़ बचपन।

●●●●●●●●●●●●

बेर का पेड़

अड्डा तालाब मेड़
आते हैं याद
गांव में मधुवन
अल्हड़ बचपन।

🖋मनीभाई नवरत्न, छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...