गुरुवार, 19 नवंबर 2020

स्वास्थ्य जीवन है- मनीभाई नवरत्न

स्वास्थ्य जीवन है- मनीभाई नवरत्न

स्वास्थ्य जीवन है।
स्वास्थ्य ही धन है।
स्वास्थ्य से परे
ना उन्नति,अमन है।

स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज ।
स्वस्थ समाज से विकसित राज ।
विकसित देश बनाये चलो मिलके,
योग व संयम को अपनालें आज।

जीवन हो अपनी प्राकृतिक ।
आहार हो बिल्कुल संतुलित ।
व्यवहार में मधुरता हो मिश्रित ।
आचार-विचार हों अपनी संयमित।

इस हेतु जुड़े आध्यात्म से
साहित्य,संगीत और सत्संग से ।
अपना स्वास्थ्य है अपने हाथ,
मिलना सभी से प्रसन्न और उमंग से।

आज भटकते देश के कर्णधार ।
कृत्रिम खान पान की हुई भरमार।
भागमभाग तनाव जीवन में
शरीर बन चुका रोगों का भंडार ।

आओ समझें अब असलियत ।
ना कम होने पायें शारीरिक मेहनत ।
अच्छी स्वास्थ्य के बिना सब व्यर्थ ।
आज बनी सेहत सबसे बड़ी जरूरत ।

manibhainavratna
manibhai navratna


(रचयिता :- मनी भाई )  

ये प्लास्टिक अमर है(ye plastic amar hai)

ये प्लास्टिक अमर है(ye plastic amar hai)

ये प्लास्टिक अमर है धरा के लिये जहर है।

बन रहा है अब खतरा ,प्रकृति पर ये कहर है।

करता है जल प्रदुषित
जल रसायन उत्सर्जित
होता है बड़ा जहरीला
अब उत्पादन हो वर्जित

जब पेट्रोलियम खपता है
तब जाकर यह बनता है।
कभी नहीं यह सड़ता है
भूमि को बंजर करता है ।

शाम, रात अब हर सुबह
घिरा हुआ यह हर जगह
ब्रश से लेकर बॉटल तक
सबमें प्रयोग होता है यह

सच जानो ये गुलामी है
स्वास्थ्य के लिये खामी है
आनेवाली पीढियाँ हेतु
हम सबकी बदनामी है ।

कचरा करें क्यों मजबूरी?
ये पुनर्चक्रण हुआ जरूरी
सफाई से अब नाता जोड़ें
आगे बढ़ अब मिटाके दूरी।
✍मनीभाई”नवरत्न”
छत्तीसगढ़

बुधवार, 18 नवंबर 2020

भाई के कलाई में बांधने को प्यार से रक्षाबंधन (RAKSHYABANDHAN PAR KAVITA)

रक्षा बन्धन एक महत्वपूर्ण पर्व है। श्रावण पूर्णिमा के दिन बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह ‘रक्षासूत्र’ मात्र धागे का एक टुकड़ा नहीं होता है, बल्कि इसकी महिमा अपरम्पार होती है।

कहा जाता है कि एक बार युधिष्ठिर ने सांसारिक संकटों से मुक्ति के लिये भगवान कृष्ण से उपाय पूछा तो कृष्ण ने उन्हें इंद्र और इंद्राणी की कथा सुनायी। कथा यह है कि लगातार राक्षसों से हारने के बाद इंद्र को अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो गया। तब इंद्राणी ने श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन विधिपूर्वक तैयार रक्षाकवच को इंद्र के दाहिने हाथ में बांध दिया। इस रक्षाकवच में इतना अधिक प्रताप था कि इंद्र युद्ध में विजयी हुए। तब से इस पर्व को मनाने की प्रथा चल पड़ी।

भाई के कलाई में बांधने को प्यार से रक्षाबंधन

आई है बिटिया ,आई है बहना अपने घर आंगन।
भाई के कलाई में बांधने को, प्यार से रक्षाबंधन।
गूंजने लगी खुशियाँ, चहुंदिक् अति मनभावन ।
रिमझिम ठण्डी फुहारों में भिगाेती अंतिम सावन।

बहना आरती थाल लिये, देती भाई को बधाईयां।
माथे तिलक लगा ,रक्षासूत्र से सजाती कलाईयां।
भाई भी उपहारस्वरूप,हाथ बढ़ा के दे यह वचन।
मेरे रहते कष्ट ना होगी, तेरे सपने पूरे करूँ बहन।।

भाई-बहन के पवित्र प्यार का, है रक्षाबंधन त्यौहार।
रंग बिरंगी राखियों से, सजने लगा है सारा संसार।।
वस्तुतः सबकी धरती माँ , सब प्राणी है भाई बहना।
आओ एक दूजे की रक्षा कर, बने धरा की गहना।।

मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन

आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन

आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन।
नाम जिसका सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन।।
“द डॉन”के नाम से मशहूर वो आस्ट्रेलियन ।
कम उम्र में बन गया वह क्रिकेटर महानतम।।
दायां हाथ की बल्लेबाजी, गेंदबाजी लेग ब्रेक।
तनहाई पसंद इंसान थे वे ,व्यवहार थी नेक।।
सप्त सहस्त्र रन सौ की औसत ,पलट देते गेम ।
शामिल उनका नाम आईसीसी हाल ऑफ फेम ।।
क्रिकेटर प्रशंसक के तौर पे ,समर्पित की रचना।
डॉन ब्रैडमैन बनने का, युवा क्रिकेटर का सपना।।(रचयिता:-मनीभाई,भौंरादादर,बसना,महासमुंद)

मंगलवार, 17 नवंबर 2020

एक होनहार लड़का

एक होनहार लड़का


एक होनहार लड़का
सच्चा,त्यागी, ईमानदार।
उसके गुरु ने भी तालीम दी थी
सच बोलने की
त्याग करने की ।
ईमान निभाने की ।
पर सिखाना था
दो जून की रोटी जुटाने की शिक्षा ।
आज भी लड़का खड़ा है
बड़ी सच्चाई से भूख-प्यास त्यागकर ।
ईमानदारी से बेरोजगारों की कतार में।

मनीभाई नवरत्न

रविवार, 15 नवंबर 2020

जब तूने हमें छोड़ के दौड़ लगाई

जब तूने हमें छोड़ के दौड़ लगाई

जब तूने हमें छोड़ के दौड़ लगाई


रचनाकार :मनीभाई नवरत्न
रचनाकाल :15 नवम्बर 2020

तू चलता है
लोग बोलते हैं
तू दौड़ता क्यूँ नहीं ?
तू सबसे काबिल है।
अब दौड़ता हूँ
फिर लोग बोलते हैं
गिरेगा  तभी जानेगा
हम क्यूँ चल रहे हैं ?

तूने फिर बातें मानी,
लोगों की सूनी।
फिर से चला उनके साथ
लेकिन अबकी बार
तेरी चाल ढीली है।

वो बढ़ रहे हैं तुझसे आगे
पीछे पलट तुझे देखते,
जाने क्यूँ मुस्कुराके।
लेकिन अब क्यूँ
कोई कहता नहीं ?
आ साथ चले प्रिय
संग संग।

ये वहीं लोग है
जिसे तूने माना हमसफर।
अब तू देता लाख दुहाई
ढोल पीट पीट कर बताता
कैसे होती बेवफाई ?

ये सारे किस्से पुराने मैले हैं।
दुनिया ने सबके जज्बातों से खेले हैं।
उसे बात समझ तब आई
जब पीछे से किसी ने कहा – “भाई !
क्या हुआ उस रेस का?
जब तूने हमें छोड़ के दौड़ लगाई।

–मनीभाई नवरत्न

क्या मैं उसे कभी जान पाया ?

क्या मैं उसे कभी जान पाया ?

कभी – कभी
या बोलिये अब हर वक्त…
मैं ढूंढता हूँ उसको
जो मेरे अंदर पड़ा है मौन।
कहता कुछ नहीं
पर लगता है
उसकी आवाज दबा दी गई हो
कब ?
ये भी तो मुझे मालूम नहीं ।
लेकिन हाँ ! धीरे-धीरे…

उसके अंदर के टीस
मुझे जब चुभती,
मैं उसे तब
झूठी दिलासा देकर
अक्सर शांत कर देता था ।
वैसे ही जैसे नसों के दर्द को
राहत देता है मलहम
कुछ पलों के लिए।
पर क्या वो यही चाहती थी?
पुरानी घिसी-पिटी सहानुभूति
वही बाहरी लेप मलहम।

नहीं यह वह बच्चा नहीं
जो झुनझुने से अपना दिल बहलाये।
उसकी खामोशी से
मुझे डर सा लगने लगा है
कि उसका विश्वास
अब मुझसे खोने लगा है I
वो अब मौन है
जिद भी नहीं करता।
मुझे पता है
उसका मौन हो जाना
मेरी मौत है।

अब स्वार्थवश,
उसकी तरफ ध्यान गया है।
पर वो मौन नहीं तोड़ता
मुझे नहीं बताता ,
सच्चाई मेरे जीवन की ।
वो मेरी पुरानी आदतें
अच्छी तरह जान गया है
मुझसे भी बेहतर।
पर क्या मैं उसे कभी जान पाया ?
                                    मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...