शुक्रवार, 29 मई 2020

हिन्दी कविता: सीसीई (सतत् व्यापक मूल्यांकन) - मनीभाई नवरत्न

सीसीई (सतत् व्यापक मूल्यांकन) – मनीभाई नवरत्न

सीसीई को बना लो , साथियों अपनी दिनचर्या ।
तभी तो साकार होगी अपनी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या।
अब नहीं परीक्षा का भय, नहीं है रटने पर जोर।
मार्ग खुला सृजन, चिंतन, निर्णय,तर्क की ओर।
तीन घंटे में भाग्य फैसला, लगता था अन्याय ।
प्रश्न पत्र के एक सांचे में , प्रतिभा ढलने ना पाय।
अब बच्चों को सीखने को,मिले समुचित अवसर।
शिक्षक जानेगा कौन मंदबुद्धि और कौन है प्रखर?
मूल्यांकन हो गई है और व्यापक और लगातार।
अब यही बनेगी समाज के नव निर्माण का आधार।
जिम्मेदारी बढ़ी, बदलना होगा आज नहीं तो कल।
हर छात्र का स्तर की खबर ,जाननी होगी पल पल।
निरंतर सुधार होगा , बच्चों के सतत आकलन से ।
रही सही समझ भी पूरी हो जाएगी , पुनर्बलन से ।
जानेंगे रचनात्मक आकलन से ,सीखने की प्रगति ।
योगात्मक, उपचारात्मक के बाद होगी कक्षोन्नति।
गलत प्रतिस्पर्धा रोकने हेतु आई है ग्रेडिंग प्रणाली।
बाल निहित कौशल परखेगी,अब हमारी प्रश्नावली ।
गीत कहानी अभिनय से, जाने सहशैक्षिक गुण को ।
स्व मूल्यांकन से झलके ,व्यक्तिगत सामाजिक गुण को।
परीक्षा से होती थी बच्चों में , पढ़ाई का तनाव ।
अब शिक्षक जानेगा गतिविधि से ,सीखने का भाव ।
खुलीपुस्तक पोर्टफोलियो से खुशबू फैलेगी ज्ञान की।
सर्वे प्रोजेक्ट,प्रदत्त कार्य से समझ बनेगी विज्ञान की।
अब होगी शाला में, होगी चमत्कार पर चमत्कार।
लागू है जब निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार।

मंगलवार, 26 मई 2020

हिन्दी निबंध : कोरोना वायरस (संकलित रचना )

प्रस्तावना :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह कहना की कोरोना अमेरिका पर पर्ल हार्बर और 9/11 के आतंकी हमले से बड़ा हमला है. जो इस बात की पुष्टि करता है कि दुनिया का महाशक्ति कहलाने वाला देश कोरोना के सामने कैसे अपना घुटना टेकते नजर आ रही है.

आज दुनिया में ऐसा कोई भी मनुष्य नहीं है, जो कोरोना शब्द से अपरिचित है. मानव के बाल की तुलना में 900 गुना छोटे से इस जीव ने सम्पूर्ण मानव जाति में त्राहि-त्राहि  मचा कर रख दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस  कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

 सार्स-कोव २ (नोवल कोरोनावायरस)क्या है ?

सार्स-कोव २ (नोवल कोरोनावायरस) कोरोना वायरस की प्रजाति में से एक है. यह वायरस भी जानवरों से आया है। ज्यादातर लोग जो चीन शहर के केंद्र में स्थित हुआन सीफ़ूड होलसेल मार्केट में खरीदारी के लिए आते हैं या फिर अक्सर काम करने वाले लोग जो जीवित या नव वध किए गए जानवरों को बेचते थे जो इस वायरस से संक्रमित थे। चूँकि यह वुहान, चीन से शुरु हुआ, इसलिये इसे वुहान कोरोनावायरस के नाम से भी जाना जाता है। हालाँकि डब्ल्यूएचओ ने इसका नाम सार्स-कोव २ (SARS- CoV 2) रखा है।

लैटिन भाषा में “कोरोना” का अर्थ “मुकुट” होता है और इस वायरस के कणों के इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढाँचों से इलेक्ट्रान सूक्षमदर्शी में मुकुट जैसा आकार दिखता है, जिस पर इसका नाम रखा गया था। सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है तो चन्द्रमा के चारों ओर किरण निकलती प्रतीत होती है उसको भी कोरोना कहते हैं।

कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है जिसके संक्रमण से जुकाम से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।

कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह आरएनए वायरस होते हैं। इनके कारण मानवों में श्वास तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गम्भीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है।

गाय और सूअर में इनके कारण अतिसार हो सकता है जबकि इनके कारण मुर्गियों के ऊपरी श्वास तंत्र के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। इनकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन) या विषाणुरोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है। अभी तक रोगलक्षणों (जैसे कि निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन, ज्वर, आदि) का उपचार किया जाता है ताकि संक्रमण से लड़ते हुए शरीर की शक्ति बनी रहे।

कोरोना वायरस के लक्षण :

  • डब्लूएचओ के मुताबिक बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं।
  • अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
  • फिर भी १४ दिनों के बाद इसके लक्षण अधिकांश लोगों में देखने को मिल जाते हैं .
  • इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
  • कोवाइड-19 / कोरोना वायरस में पहले बुख़ार होता है। इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

इन लक्षणों का हमेशा मतलब यह नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है। कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में बहुत ज़्यादा परेशानी, किडनी फ़ेल होना और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। बुजुर्ग या जिन लोगों को पहले से अस्थमा, मधुमेह या हार्ट की बीमारी है उनके मामले में ख़तरा गंभीर हो सकता है। ज़ुकाम और फ्लू में के वायरसों में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं।

  • इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है. व्यक्ति को शरीर में कंपकंपी भी महसूस हो सकती है.
  • इसके कारण गले में खराश, सिरदर्द और डाएरिया भी हो सकता है. हाल में आए एक ताज़ा शोध के अनुसार कुछ खाने पर स्वाद महसूस न होना और किसी चीज़ की गंध का महसूस न होना भी कोरोना वायरस का लक्षण हो सकता है.
  • माना जा रहा है कोरोना वायरस के लक्षण दिखना शुरु होने में औसतन पांच दिन का वक्त लग सकता है लेकिन कुछ लोगों में ये वक्त कम भी हो सकता है.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है.

कोरोना का संक्रमण:

  • कोरोना एक संक्रमित रोग है जिसमें विषाणु छूने से फैल रहे हैं, इसके अतिरिक्त संक्रमित व्यक्ति के  खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैं।
  • अलग अलग परिस्तिथियों में इस विषाणु का जीवनकाल अलग अलग मापी गयी है, रोगी के शौच में विषाणु कई दिनों तक जीवित रह जाते हैं, अतः हमें मक्खियों से भी खतरा है जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी हुई चीजों में आकर बैठते हैं. इस हेतु हमें शौचालय के उपयोग पर ध्यान देनी चाहिए खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में ,जहाँ अभी तक लोग बाहर में शौच जा रहे हैं.
  • आये दिन खबरों से यह भी पता चला है कि जानवरों से भी कोरोना का संक्रमण होता है अतः हमें अपने पालतू जीवों से दूरी बनाकर रखना चाहिए.

कोरोना वायरस से इलाज:

  • कोरोना वायरस का इलाज इस बात पर आधारित होता है कि मरीज़ के शरीर को सांस लेने में मदद की जाए और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि व्यक्ति का शरीर ख़ुद वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाए.
  • कोरोना वायरस का टीका बनाने का काम अभी चल रहा है.
  • अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको कुछ दिनों के लिए ख़ुद को दूसरों से दूर रहने की सलाह दी जा सकती है.
  • इस समय कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं।
  • जब तक आप ठीक न हो जाएं, तब तक आप दूसरों से अलग रहें।
  • कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम चल रहा है।
  • इस साल के अंत तक इंसानों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा।
  • कुछ अस्पताल एंटीवायरल दवा का भी परीक्षण कर रहे हैं।
  • जो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हं वेंटिलेटर पर रखा जाता है. यहां सीधे फेफड़ों तक ऑक्सीजन की अधिक सप्लाई पहुंचाई जाती है. इसके लिए मरीज़ के मुंह में ट्यूब लगाया जाता है या फिर नाक या गले में चीरा लगा कर वहां से फेफड़ों में ऑक्सीजन दिया जाता है.

संक्रमण से बचने के उपाय:

  • स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि हमें समय समय पर हाथों को साबुन से धोते रहना  चाहिए।
  • अल्‍कोहल आधारित हैंड रब , सेनीटाईज़र का इस्‍तेमाल पर जोर दिया जा रहा  है।
  • खांसते और छीकते समय नाक और मुंह, रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढंककर रखने को कहा जा रहा है । चुकि वायरस का हमारे शरीर में प्रवेश आँख,कान,मुंह और नाक से हो सकता है.
  • जिन व्‍यक्तियों में कोल्‍ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखने को कहा गया है ।पर यह पता लगा पाना कि कौन संक्रमित है, अतैव सामाजिक  दूरी बनाये रखने की बात कही जा रही है.
  • वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शरीर में प्रतिरोधकता बनाये रखे जाना बेहद जरुरी है. अतः अपने आहार में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करना आवश्यक है, इसके विपरीत हमें फास्ट फ़ूड , जानवर से जुड़ी हुई भोज्य सामग्री का त्याग करना चाहिए.
  • महामारी के विकराल स्वरुप को देखते हुए अभी लोगों ने मास्क लगाने में बहुत जोर दिया है, और इसके लिए हमारी पुलिस लोगों को समझाने में लगी है.
  • मास्क की माँग  ने अचानक से बाज़ार में मास्क की कमी और इसके कालाबाजारी को जन्म दे दिया था. पर अभी देश में इसके उत्पादन में तेजी ला दी है तो हालत सुधर रहे हैं, वैसे भी मास्क की आवश्यकता संक्रमित लोगों को या उनके पास जानेवालों को जरुरी है.
  • वैसे मास्क लगाने से खतरे को कुछ कम की जा सकती है,पर यह पूर्ण कारगर उपाय नहीं.

हाथों को सही से कैसे धोया जाए

  • कोरोना वायरस यानी ‘कोविड 19’ से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छे से धोएं.
  • जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैलते हैं. इन कणों में कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं.
  • संक्रमित व्यक्ति के नज़दीक जाने पर ये विषाणुयुक्त कण सांस के रास्ते आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.
  • अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो ये कण आपके शरीर में पहुंचते हैं.
  • ऐसे में खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करना, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूना और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
  • चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार फेस मास्क इससे प्रभावी सुरक्षा प्रदान नहीं करते.

कोरोना वायरस : सरकारी प्रयास

  • वैसे इससे लगभग कुछ  साल पहले सार्स वायरस से भी ऐसा ही खतरा बना था। पर इस बार कोरोना वायरस को लेकर लोगों में एक अलग ही बेचैनी देखने को मिली है इस बार एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो या फिर लैब में लोगों की जांच, सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए कई तरह की तैयारी की है।
  • इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने, खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं जिससे कि कोरोना वायरस से निपटा जा सकता है।
  • भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वेबसाइट पर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर जानकारी दी गई है.
  • अगर मरीज़ को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है तो वो भारत सरकार के हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या फिर 24 घंटों चलने वाले टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं. देश के विभिन्न राज्यों ने भी नागरिकों के लिए हेल्पलाइन शुरु किए हैं जहां ज़रूरत पड़ने पर फ़ोन किया जा सकता है.
  • इसके अतिरिक्त मोबाइल में आरोग्य सेतु नाम से एप्प को इनस्टॉल करने की सुचना दी जा रही है ताकि लोगों को आवश्यक सूचनाएं दी जा सके.
  • सरकार को बहुत जगहों में इसकी सफलता मिली है और बहुत जगहों में निराशा भी हाथ लगी है, चूँकि महामारी पूर्व निर्धारित नहीं होती , इसलिए सरकार को संभलने का मौका ही नही मिल सका , खास रूप से हमारे भारत देश जैसे विकासशील और घनी आबादी वाले देश में.
  • देश के बज़ट पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है, इस हेतु हमारे देश के प्रधानमंत्री को लोगों से सहयोग की अपील भी की गयी है. पूरा विश्व आर्थिक महामंदी के दौर से गुजर रहा है .
  • भारत में इसके रोकथाम के लिये सभी गैर आवश्यक कार्य रोक दिये गये हैं, और लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिये गये हैं। वर्तमान में बचाव ही इसका इलाज है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी, जिसे बढ़ा कर 17 मई कर दिया गया।
  • अभी भी देश में लॉक डाउन की स्तिथि बनी हुयी है.

कब होती है अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत?

  • जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण है उनमें से अधिकतर लोग आराम करने और पैरासिटामॉल जैसी दर्द कम करने की दवा लेने से ठीक हो सकते हैं.
  • अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत तब होती है जब व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो जाए.
  • मरीज़ के फेफड़ों की जांच कर डॉक्टर इस बात का पता लगाते हैं कि संक्रमण कितना बढ़ा है और क्या मरीज़ को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की ज़रूरत है. लेकिन इसमें मरीज़ को अस्पताल के आपात विभाग यानी ऐक्सीडंट ऐंड इमर्जेंसी में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं होती.

कोरोना से किसे ज्यादा खतरा ?

  • कोई भी महामारी सभी वर्गों के लिए समान से जानलेवा होती है फिर भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है.
  • वायरस के संक्रमण का कुप्रभाव उन लोगों पर ज्यादा खतरनाक हो सकती है जिनकी प्रतिरोधकता कमजोर है क्योकि अभी तक इसके बचाव के लिए टीका की खोज नहीं की जा सकी है, हाँलाकि इस पर काम तेजी से चल रहे हैं. लेकिन सौ फीसदी पुष्टि के लिए कुछ महीने इंतज़ार करना ही होगा.
  • कोरोना वायरस के संक्रमण के आँकड़ों की तुलना में मरने वालों की संख्या को देखा जाए तो ये बेहद कम हैं. हालांकि इन आंकड़ों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता, लेकिन आंकड़ों की मानें तो संक्रमण होने पर मृत्यु की दर केवल एक से दो फ़ीसदी हो सकती है

कोरोना के प्रति स्वयं की जिम्मेदारी

  • संक्रमण के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को अपने स्थानीय स्वास्थ्य सेवा अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क करना चाहिए. जो लोग बीते दिनों कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं उनकी जांच की जाएगी, इस हेतु सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि दूसरों को सक्रमित होने से बचाया जा सके. यह जरुरी नहीं कि वे संक्रमित हों या चाहे उनको सामान्य फ्लू भी क्यों न हों. अस्पताल पहुंचने वाले सभी ऐसे लोगों का स्वास्थ्य सेवा अधिकारी परीक्षण करेंगे.
  • परीक्षण के नतीजे आने तक हमको इंतज़ार करने और दूसरों से खुद को दूर रखने के लिए कहा जाएगा. जिसका हमें देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्त्तव्य का पालन करना चाहिए.
  • कोरोना से जुड़ी हुई भ्रामक समाचार को फ़ैलाने से रोकना चाहिए. सामाजिक दुरी बनाना और लॉकडाउन की स्तिथि में  घर में ही रहना हमारा नैतिक जिम्मेदारी है. सामाजिक सौहार्द्र बनाकर हम इस महामारी को फ़ैलाने से रोक सकते हैं. इसके अतिरिक्त अभी हमें धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठानों का आयोजन नहीं करना चाहिए.
  • कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे डाक्टरों , पुलिसकर्मियों , सफाईकर्मियों और भी स्वयं संगठनों के प्रति आदर और सहयोग की भावना होने चाहिए. अपने कर्मचारियों की इस संकट की बेला में जितना हो सके, मदद करनी ही होगी ताकि उनके भी परिवार का भरण पोषण हो सके.
  • व्यापारिक लेनदेन के लिए कैशलेस मुद्रा मददगार हो सकती है, अतः हमें बैंकों में उन लोगों को भीड़ नहीं रहनी चाहिए जो ऐसी सुविधाओं का उपयोग करना जानते हों.

कोरोना प्रभाव : कहाँ और कितना ?

  • इस वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमरीका, स्पेन, इटली, यूके और फ्रांस में सामने आए हैं. पर इसका मतलब यह कतई नहीं है कि भारत में ऐसे मामले नहीं आ सकते बल्कि संसार की बड़ी आबादी वाले देश में इसके दुष्परिणाम और भी भयावह और दुखद हो सकते हैं.
  • पूरे विश्व में May 26, 2020, 17:05 GMT की स्तिथि में कोरोना वायरस के केस 5,638,033 जनसंख्या तक जा पहुची है जहाँ मरने वाले की संख्या 349,323 हो गयी है.
  • वही भारत में यह संख्या 150,739 से आगे निरंतर बढ़ रही है अतः एक निश्चित आंकड़ा दे पाना मुश्किल है चूँकि उपरोक्त परिणाम अंतिम नहीं है ,रोज़ दुनिया भर में कोरोना वायरस के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन ये भी माना जा रहा है कि अब भी कई मामले स्वास्थ्य एजेंसियों की नज़र से बच गए होंगे. भारत जैसे देशों में इसके रोगी की संख्या और भी हो सकते हैं .

उपसंहार :

हमारी सृष्टि को पहले विविध प्रकारों के बमों,मिसाइलों आदि अस्त्रों से थी. पूरी दुनिया भावी युद्धों से निपटने के लिए अस्त्र बनाने की होड़ में थी. उसका ध्यान बहुत कम स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सुविधाओं के लिए कम ही जाता था. पर इसके बाद यह उम्मीद लगायी जा सकती है कि पूरी दुनिया इस कहर के गुजर जाने के बाद पुनः नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर होगी.

(क्रमश: संकलन , सुधार और लेखन जारी रहेगी ……..)

कोरोना वायरस से सम्बंधित नवीन जानकारी और लेखनीय त्रुटि सूचना हेतु नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिख दें…… आपका मनीभाई नवरत्न , संचालक कविता बहार

शनिवार, 23 मई 2020

मनीभाई नवरत्न के दोहे

मनीभाई नवरत्न के दोहे

1)
मित सुख दे भ्राता- पिता , सपूत भी सुख दे मित।
सुखी होती  वो नारी ,   जो सुख दे पति नित।।
2)
धन संचय कर ना साधु ,धन का नहि होती ठौर।
आज इसके पास है ,कल हो जाए किसी और।।
3)
धन की महिमा है बड़ी, धन से ही विपदा टरे।
धन नहीं आज तेरे संग ,कल को तू भूख मरे।।
4)
आगे बढ़ने की चाह में, टांग खींचे जो कोय।
आगे बढ़ लें कोई औरन और वो पीछे होय।।
5)
जो दिखे सो बिके हैं ,अजब खेल रे माया का ।
मन को देखे ना कोई, ध्यान रहे सबको काया का ।
6)
सब चाहै उड़ने आसमां में, चाहे ना कोई जमीं ।
जिस दिन पर टूटेंगे , गिरेंगे इसी जमी।
7)

तन के सुखै सुख है मन के सुख है सुख।
धन के सुखै  सुख नहि मिटे कभी ना भूख ।

8)
जस पावे तन खावै जस खावै तस गावै।
कपटी मन गावै नहि, पर के ही नित खावें ।

9)
समय जो आया सो जाएगा, समय की ना यारी ।
आज तेरे जो संग है , कल रहेगी उसकी बारी ।

10) खुदा खुदा तो सब कहे, खुदा को जाने ना कोय।
जब मन खुदा जान गया, दीन कभी ना रोय।

साक्षात्कार : निर्मोही जी से व्हाट्सएप गुफ्तगू

साक्षात्कार :  निर्मोही जी से व्हाट्सएप गुफ्तगू

13/07/2017, 14:42:17: मनी भाई: आदरणीय बालकदास ‘निर्मोही ‘ जी
नमस्कार ,
कैसे है आप ? आशा है कि आप सकुशल होंगे।

13/07/2017, 14:44:07: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सादर नमस्कार सर, मैं सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप भी सकुशल होंगे।

13/07/2017, 14:44:49: मनी भाई: जी बिल्कुल सर

13/07/2017, 14:44:59: मनी भाई: लिखना यह था कि हम और आप आदरणीय नवल प्रभाकरजी और आदरणीय  संजय कौशिक “विज्ञात” के द्वारा संचालित “ये शब्द बोलते हैं” ग्रुप में सदस्य के रूप में जुड़े हुये हैं । अभी आप अवगत ही होंगे कि “ये शब्द बोलते हैं “साहित्यिक व्हाट्सएप ग्रुप में अभी साप्ताहिक प्रतियोगिता 10 जुलाई 2017 से 16 जुलाई 2017 के बीच किसी महान साहित्यकार को लेकर साक्षात्कार लिखना है।जो कि एक गद्य की विधा ही है। मेरी दृष्टि से आप एक महान साहित्यकार के साथ ही साथ मेरे प्रेरणा स्त्रोत भी रहे हैं । अतः आपसे अनुरोध है कि मुझे आप अपना छोटी सी साक्षात्कार लेने की अनुमति प्रदान करेंगे ताकि मैं भी प्रतियोगिता में सहभागी बन सकूं।

13/07/2017, 14:46:02: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: अवश्य

13/07/2017, 14:46:20: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सहमति देता हूँ, आपको हृदय से धन्यवाद आपने मुझे महान साहित्यकार जैसे शब्दों से नवाजा ये आपकी भावनाओं में बसे हुए मेरे प्रति प्यार और लगाव मात्र है, हृदय से धन्यवाद।

13/07/2017, 14:48:04: मनी भाई: सर आपको बताना चाहूँगा ; इस साक्षात्कार की खास बात यह रहेगी कि आपको व्हाट्सएप के जरिए ही अपनी बात रखनी होगी । अतः आपसे विशेष अनुरोध है कि मेरे लिए कुछ समय प्रबंध करने की कृपा करेंगे ।

13/07/2017, 14:49:49: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी हाँ, आप सवाल कीजिए

13/07/2017, 14:52:31: मनी भाई: बहुत बहुत धन्यवाद आपका महोदय।
सबसे पहले मैं आपका हृदय से अभिनंदन करता हूँ ।आपने जो मेरे लिए अपना अमूल्य समय , अपने व्यस्ततम जिन्दगी से निकाली है ।इसके लिये मैं सदा आभारी रहूँगा ।

13/07/2017, 14:53:00: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: शुक्रिया

13/07/2017, 14:54:39: मनी भाई: सर्वप्रथम पाठकों को आपके बारे में संक्षिप्त रूप से बताना चाहूँगा कि आप उत्कृष्ट कवियों और लेखकों में आपका नाम शुमार किया जाता है ।इसके साथ ही आप सरल हृदय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं । बाकी का परिचय आप अपने और परिवार के बारे में पाठकों को अपने श्रीमुख से स्वयं अवगत करायें।

13/07/2017, 14:55:34: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी, अवश्य

13/07/2017, 15:00:23: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: मेरा पूरा नाम बालक दास गर्ग है किंतु अपनी रचनाओं में *बालक ‘निर्मोही”* लिखता हूँ, मेरा जन्म 01 जुलाई 1971 को ग्राम अकलतरा, तहसील व थाना भाटापारा, जिला रायपुर (वर्तमान में जिला बलौदाबाजार है) (छ. ग.) में एक गरीब कृषक परिवार में हुआ था। माताजी का नाम श्रीमती रामबाई एवं पिता जी का नाम स्व. श्री सुकुल गर्ग है, दो बड़ी बहन एवं पांच भाईयों में मैं सबसे छोटा हूँ, मैं विवाहित हूँ तथा मेरी तीन होनहार बेटियाँ है जो कि मेरे आन बान और शान हैं, बड़ी बेटी कला संकाय में स्नातकोत्तर शिक्षा के साथ ही, डी. सी. ए. तथा पी. जी.डी. सी. ए. कर चुकी है तथा गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर चुकी है, दूसरी बेटी कम्प्यूटर साईंस में इंजीनियरिंग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लगी हुई है तथा तीसरी बिटिया कॉमर्स विषय के साथ स्नातक कर रही (अन्तिम वर्ष) हैं, मेरी धर्म पत्नि घर की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कदम से कदम मिलाकर मेरी मदद करती हैं वह एक निजी अस्पताल में नर्स है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल में मैं तृतीय श्रेणी कर्मचारी हूँ। तथा बिलासपुर ही मेरा वर्तमान निवास स्थान है। लिखने का शौक बचपन से है, लेखन के अलावा मुझे गायन एवं वादन में भी बचपन से रुचि है, स्वरचित, सस्वर छत्तीसगढ़ी लोकगीत आकाशवाणी के बिलासपुर (छ. ग.) केंद्र से प्रसारित होती है। डॉ० बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को मैं आदर्श मानता हूँ क्योंकि अभावों, और विपरीत परिस्थितियों, विपत्तियों और चुनौतियों से संघर्ष कर ऊपर उठने की प्रेरणा मिलती है।

13/07/2017, 15:02:49: मनी भाई: हर साहित्यकार अपने भावनायें व्यक्त करने हेतु साहित्य के विविध विधाओं का सहारा लेता है। आपने अभी तक साहित्य के क्षेत्र में कौन कौन से विधा में कलम चलाई है और आप किस विधा में याद रखे जाना पसंद करेंगे?

13/07/2017, 15:08:49: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: वैसे तो मूल रूप से छत्तीसगढ़ी में ही लिखता हूँ किन्तु हिंदी में अभी तक छन्द घनाक्षरी, माहिया, दोहा, और मात्र दो कुण्डलियां ही लिख पाया हूँ जो कि गिनती में बहुत ही कम है इसके साथ साथ सजल तथा तुकांत अतुकांत सामान्य कविताएं लिखता हूँ जैसे- मैं बादल हूँ, हो न जाये महाविनाश, हे मन, हे कवि, माँ, उम्र सत्तर नज़र कमजोर, नाहक ही तुझे मीत माना, हे कलमकार, तुम कौन हो, काश्मीर समस्या पर आधारित सजल लगा ट्रिगर पर देखो तो मानवता का ताला है, बढ़ा चढ़ाकर हाँकने में क्या जाता है इत्यादि मेरी रचनाएँ है और भी कविताएं है किंतु समयाभाव के कारण पूर्ण विवरण दे पाना संभव नहीं है। जैसा कि मैने पहले ही बताया मेरी शिक्षा सिर्फ और सिर्फ बारहवीं तक ही है इसलिए मेरी कविताओं में कोई कठिन शब्द नहीं होते हैं और ईमानदारी से सच कहूँ तो मेरे मन मस्तिष्क में विधाओं की बाध्यता नहीं है, साहित्य के क्षेत्र में मैं अभी विद्यार्थी हूँ इसलिए हर एक विधा को सीखने और लिखने की इच्छा है, किसी भी एक विधा को ही लेकर चलने को मैं सोचा भी नहीं हूँ।

13/07/2017, 15:09:58: मनी भाई: जैसा कि आपने बताया कि आप रेलवे के कर्मचारी हैं ।फिर भी अपने व्यस्त दिनचर्या में साहित्य सेवा के लिए समय प्रबंधन कैसे कर पाते हैं ?

13/07/2017, 15:13:18: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: लेखन कार्य से मुझे अत्यधिक शांति मिलती है, और मेरी थकान भी दूर हो जाती है इसलिए रात में भोजन पश्चात 10 बजे से 12 बजे तक कभी कभी तारीख और दिन भी बदल जाते हैं कहने का अर्थ यह है कि, 1.00 और दो बजे तक भी लिखता हूँ , शनिवार और रविवार को कार्य पर नहीं जाना होता है इसलिए अधिकांश लेखन कार्य शुक्रवार और शनिवार रात को ही करता हूँ, बाकी दिन नहीं के बराबर लिख पाता हूँ।

13/07/2017, 15:13:41: मनी भाई: आप अपने बिलासपुर अंचल के किस- किस साहित्यिक मंचों से जुड़े हुए हैं ?

13/07/2017, 15:17:15: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया, मै मुख्य रूप से राष्ट्रीय कवि संगम से विगत दो वर्ष से जुड़ा हुआ हूँ और बिलासपुर मण्डल के कोषाध्यक्ष के रूप उत्तरदायित्व भी निभा रहा हूँ, इसके पूर्व मेरे भीतर का रचनाकार कहीं खो गया था, जिसे राष्ट्रीय कवि संगम में ढूंढ़ पाया। इसके अलावा साहित्य कला परिषद (सीपत) और समन्वय साहित्य परिषद के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ हूँ किन्तु विधिवत सदस्यता नहीं लिया हूँ। व्हाट्सएप समूह की बात करूं तो, राष्ट्रीय कवि संगम, बिलासपुर कवि संगम, कलम के सिपाही, हम तेरे सफर, साहित्य साधना और तीन प्रमुख समूह है जिनमे देश भर के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार जुड़े हुए हैं वो है, साहित्यकार समूह, ये शब्द बोलते हैं, तथा अखिल भारतीय हाइकु मंच, इसके अलावा फेसबुक के छत्तीसगढ़ी साहित्य मंच है।

13/07/2017, 15:19:01: मनी भाई: क्या आपको कभी किसी काव्य सम्मेलनों में प्रतिभागी बनने का सौभाग्य मिला है और ऐसे सम्मेलन , साहित्यिक जीवन को किस तरह से प्रभावित करता है ?

13/07/2017, 15:25:39: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: काव्य गोष्ठी की बात करूं तो, विगत दो वर्ष से प्रति माह किन्तु सम्मेलन में एक ही बार जा पाया हूँ, सच्चाई यही है कि सम्मेलन के लायक स्वयं को परिपक्व नहीं मानता हूँ, अभी कुछ दिन और….
साहित्यिक सम्मेलन के प्रतिभागी बनने पर निश्चित रूप से मनोबल में वृद्धि होती है और लोकप्रियता के साथ ही लेखन क्षमता भी बढ़ती है ऐसा मैं मानता हूँ।

13/07/2017, 15:26:09: मनी भाई: वैसे साहित्यकार पुरस्कार पाने के लिये नहीं रचता परन्तु उसको मिला सम्मान उसे अच्छे रचना लिखने के लिए प्रेरित जरूर करती हैं ।क्या आपको कभी सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है?

13/07/2017, 15:31:16: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: “सम्मान” कैसे परिभाषित करूँ? अवश्य ही काबिलियत के अनुरूप मुझे सम्मान मिला है श्रीफल के रूप में, साक्षात्कार हेतु आपने मुझे चुना इसे भी मैं अपना सौभाग्य और सम्मान समझता हूँ किन्तु, आपका तात्पर्य यदि बड़े मंचों में भारी भरकम सम्मान, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र है तो मैं कहूँगा नहीं।

13/07/2017, 15:31:35: मनी भाई: आपके काव्य का मुख्यतः वर्ण्य विषय क्या होता है ?

13/07/2017, 15:35:43: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: विषय की व्यापकता है किंतु मुख्य विषय राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र जागरण, नारी, गरीब, गरीबी,बेटियाँ, बलात्कार पीड़िता, किसान, और विशेष रूप से पर्यावरण।

13/07/2017, 15:36:28: मनी भाई: आपकी अब तक कौन कौन सी रचनाएँ स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है ?

13/07/2017, 15:46:17: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: किसी भी दैनिक समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित कराने की मैने आज तक अपने तरफ से कोई प्रयास ही नहीं किया किन्तु फिर भी राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक पत्रिका “कविता कुञ्ज” तथा “एहसास” (वार्षिक) पत्रिका और श्री अजय जैन जी के द्वारा संचालित वेब पत्रिका मातृ भाषा डॉट कॉम पर हो न जाये महाविनाश मेरी कविताएं प्रकाशित हो चुकी है।

13/07/2017, 15:46:38: मनी भाई: आपको ऐसी कौन-कौन सी रचनाएँ हैं जिसे आप समाज के लिये बहुत प्रभावी मानते हैं और जिसे पढ़कर पाठकों का प्यार आपको मिला है ? क्या कुछ पंक्तियाँ हमारे पाठकों के लिए शेयर करना चाहेंगे ?

13/07/2017, 15:49:18: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जी हाँ , अवश्य आपके पाठकों के लिए एक छन्द प्रस्तुत है, इसे मैं आमजन के लिए अत्यधिक प्रभावी मानता हूँ क्योंकि इसमें संदेश है।
*बेटियाँ बचाओ यारों*

बेटियाँ ही आन बान बेटियाँ ही सब कुछ,
लाडली पिता की वो तो घर के भी लाज हैं।
वीरता से भरी पड़ी बेटियों की गाथा यारों,
लोहा लेती बेटियाँ ही कल और आज है।
फूलों की महक जैसे पंछी की चहक जैसे,
संगीत की शोभा जैसे सुर और साज है।
बेटियाँ बचाओ यारों नाज़ करो उन पर,
कर रही बेटियाँ तो सारे काम काज है।

13/07/2017, 15:54:44: मनी भाई: साहित्य के क्षेत्र में अभी आप किस उद्देश्य को लेकर चल रहे हैं ? तात्पर्य यह है कि अभी आपको किस विषय पर कलम चलाने की ख्वाहिश बची है ?

13/07/2017, 16:02:27: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि, विषय व्यापक है, अलावा छत्तीसगढ़ी गीत भी लिखना चाहता हूँ। एकांकी या नाट्य विधा पर लिखना चाहता हूँ, और प्रयासरत भी हूँ, किन्तु समयाभाव और इस विधा का पूर्ण ज्ञान न होने के वजह से कुछ कर पाने में असफल हो जाता हूँ। एक बात अवश्य है कि, आज से 5- 6 वर्ष पूर्व “नासूर का अंत” नाम से संवाद सहित एक पटकथा लिख चुका हूँ, समापन करने में एक पेज बाकी है जिसे आज तक पूर्ण नहीं कर पाया हूँ, आपको यह भी अवगत कराना चाहता हूँ कि, संकोच और झिझक के वजह से आज तक मैंने किसी के समक्ष समीक्षा हेतु रखा भी नहीं, जैसा कि मैने पूर्व में भी बताया कि, शिक्षा 12वीं मात्र है और व्याकरण में मैं अधिक कमजोर हूँ यह कहते हुए मुझे जरा भी संकोच नहीं है जबकि मुझे ज्ञात है कि आप मेरा साक्षात्कार ले रहे हैं और इसे सब पढ़ेंगे भी बढ़ा चढ़ाकर कहना मुझे कतई पसंद नहीं है। श्रीमान, मैं कुछ भी लिखने बैठता हूँ तो व्याकरण का डर पहले दस्तक़ दे जाते हैं।

13/07/2017, 16:03:07: मनी भाई: अपने समकालीन कवियों या लेखकों में से आप किसके रचना से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं और उनमें क्या खास बात होती है ?

13/07/2017, 16:04:48: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से जब कभी पढ़ता हूँ तो आदरणीय श्री राजेश जैन ‘राही” जी के दोहे, आदरणीय श्री विजय कुमार राठौर जी और आदरणीय श्री अरुण कुमार निगम जी के लगभग सभी विधाओं में लिखे रचनाओं से प्रभावित हूँ, इसके अलावा श्री सतीश सिंह, सुजीत कुमार सिंह , कवि शिव विनम्र, श्रीमती रजनी तटस्कर जी के गजलों से वीर रस के लिए कवि दिनेश दिव्य जी से अत्यधिक प्रभावित हूँ।

13/07/2017, 16:05:02: मनी भाई: आपने अपना उपनाम “निर्मोही ” रखना पसंद क्यों किया? इसके पीछे की तथ्य संक्षेप में बताने का कष्ट करेंगे ।

13/07/2017, 16:07:11: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: आपने यह तो अवश्य सुना या पढ़ा होगा कि, नाम बड़ा या काम, नाम बड़े और दर्शन छोटे, ऊँचा दुकान फीका पकवान…. स्वभाव से मैं अत्यधिक भावुक,और सभी से प्यार करने वाला हूँ इसके ठीक विपरीत “निर्मोही” मुझे सटीक लगा मैं औरों की तरह सरल लिखकर कठोर हो या बहादुर लिखकर कमजोर हो ये मुझे नापसंद है।

13/07/2017, 16:07:46: मनी भाई: लोगों के समक्ष आप किस रूप में याद किया जाना पंसद करेंगे ?

13/07/2017, 16:08:58: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: देश प्रेमी

13/07/2017, 16:10:10: मनी भाई: हो सकता है अभी आपका साक्षात्कार पढ़ने के बाद किसी पाठक के मन में आपसे बातचीत या मिलने की जिज्ञासा उत्पन्न हो तो , क्या उन्हेंं आप अपना संपर्क व पता शेयर करेंगे ।

13/07/2017, 16:12:00: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: अवश्य, ये मेरा व्हाट्सएप नंबर है 08319497141, शनिवार और रविवार सुबह 10.00 से रात 11.00 बजे तक कभी भी बाकी के दिनों में रात्रि 08.00 से 10.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं, पता- रेलवे आवास क्रमांक, 1257/2, टाईप-II, एन. ई. कालोनी, बिलासपुर, (छ. ग.)
495004

13/07/2017, 16:17:05: मनी भाई: बहुत बहुत धन्यवाद!
आपने मेरे लिये व्यस्ततम जिन्दगी से अपना डेढ़ – दो घण्टे से अधिक का बहुमूल्य समय दिया । आपका यह अहसान जीवन भर नहीं भुलाया जा सकता। ईश्वर करे कि आप साहित्य के आसमान में सितारे की तरह प्रदीप्तमान रहें।
आप उन बुलन्दियों को छू पाये जहाँ सभी पहुँचने के लिए प्रयासरत है ।

13/07/2017, 16:19:17: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: सादर शुक्रिया, नमस्कार आप से बात करके मैं भी अत्यधिक प्रफुल्लित हुआ।

13/07/2017, 16:19:51: मनी भाई: जी ! मेरी यह खुशनसीबी है । आप दिन मंगलमय हो । धन्यवाद 

13/07/2017, 16:20:30: बालकदास ‘निर्मोही’ जी: पुनः धन्यवाद आपको।

13/07/2017, 16:20:52: मनी भाई:

 “अभी आपने बहुमुखी प्रतिभा के धनी,   मिलनसार, स्पष्टवादी  और निश्छल आदरणीय श्री बालकदास ‘निर्मोही’ के बारे में पढ़ा कि उनका जीवन किस तरह संघर्षों से भरा हुआ था  । गुदड़ी के लाल होते हुए भी  उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद  साहित्य साधना में लगे रहे ।आज वे अपने अंचल के एक प्रतिष्ठित साहित्यकारों में शुमार किए जाने लगे हैं ।
उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी घमण्ड छू तक नहीं पाया है और अनवरत सीखने की ललक बनी हुई है ।
मैं मनीलाल पटेल “मनीभाई ” उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।”

साक्षात्कारकर्ता :-
मनीलाल पटेल ” मनीभाई “
भौंरादादर बसना महासमुंद ( छग )

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता-भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल, 1891 – 6 दिसंबर, 1956), डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।[1] उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

indian great leader personalities great man and women
महान व्यक्तित्वपरहिन्दी कविता

14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती विशेष कविता

तुम-सा वीर विद्वान पाके, भारत है धनी।
हे भारत विधि विधाता! हम तेरे  हैं ऋणी।

घनघोर निरक्षरता की अंधेरा
था काल बना समक्ष खड़ा।
ज्ञान की मशाल लिए भीम तू,
निडर निष्पक्ष  हो के, आगे बढ़ा।
तेरी कर्मठता से आधुनिक भारत है बनी ।
हे संविधान निर्माता ! हम तेरे हैं  ऋणी।

मानवता हमसे  हो रही थी ,
ऊँच-नीच से कोसों दूर।
जात-पाँत और कर्मकांड में,
फंस गये थे होके मजबूर ।
भीम कहे, अब हमें अन्याय नहीं सहनी ।
हे दलित कष्टहर्ता! हम तेरे हैं  ऋणी ।

करके तुने अस्पृश्यता का अंत,
दिलाई हमें धार्मिक स्वतंत्रता ।
महिला विशेषाधिकार दिलाई,
उन्मूलन की आर्थिक असमानता ।
हम दलितों के लिए तू, प्रेम-वत्सला जननी।
हे आडम्बर मुक्तिदाता! हम तेरे हैं  ऋणी । ।

अंधविश्वास  की तोड़ रस्में ,
विज्ञानवाद का सहारा लिया ।
पंचशील,अनीश्वरवाद दर्शन से
पहले भारतीय बनने का नारा दिया।
हे महामानव!अनुसरण करें तेरा ये”मनी”।
हे विधिवेत्ता !  हम तेरे हैं  ऋणी ।
-मनीभाई नवरत्न

सुधारू बुधारू के गोठ -मनीभाई नवरत्न

सुधारू बुधारू के गोठ (छत्तीसगढ़ी व्यंग्य)

बुधारू ह गांव के गौंटिया के दमाद के भई के बिहाव म जाय बर फटफटी ल पोछत राहे।सुधारू ओही बखत आ धमकिस।
अऊ बुधारू ल कहिस -“कइसे मितान!तोर फूफू सास के नोनी ल अमराय बर (कन्या विदाई ) जात हस का जी।”
बुधारू कहिस -“लगन के तारीक ह एके ठन हे मितान ।फुफा के समधी ह सादा व्यवस्था करे हे अऊ गौंटिया के दमाद ह आज रंगीन व्यवस्था करे हे।अऊ बिहाव म मोला रोना-धोना बिलकुल पसंद नईये।तिकर पाय आज रंगीन प्रोग्राम बन  गय हावे “
बुधारू के  गोठ सुनके सुधारू ह असल बात ल समझ गय रहिस कि आजकल रिश्ता-नता के अहमियत ले जादा बिहाव म खानापीना के व्यवस्था म वजन रईथे ।


(लिखैय्या :- मनी भाई )

गीता एक जीवन धर्म

गीता एक जीवन धर्म

गीता महज ग्रंथ नहीं, है यह जीवन धर्म ।
अमल कर उपदेश को,जान ले ज्ञान मर्म।
गीता से मिलती , जीने का नजरिया।
सुखमय बनाती जो अपनी दिनचर्या।
ज्ञान झलके व्यवहार में।
सहारा बने मझधार में ।
कहती गीता, फल मिलेगी , कर लो निस्वार्थ कर्म।
गीता महज ग्रंथ नहीं…….

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...