गुरुवार, 13 जून 2019

सामाजिक बदलाव पर छत्तीसगढ़ी कविता

सामाजिक बदलाव पर छत्तीसगढ़ी कविता

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

करलई होगे संगी ,करलई होगे गा।
छानी होगे ढलई ,करलई होगे गा ।।
पहिली के माटी घर ,मोला एसी लागे।
करसी के पानी म ,मोर पियास भागे।
मंझन पहा दन, ताश अऊ कसाड़ी म।
टेढ़ा फंसे रे ,   हमर बिरथा-बाड़ी म।
ए जमाना बदलई ,  करलई होगे गा ।
करलई होगे संगी ,   करलई होगे गा ॥


टीवी म झंपाके, लईका,सियान तको ।
रेसटीप अउ फुगड़ी खेल नंदागे सबो।
कइसे होही, हामर लइका के भविष्य ?
मोबाईल गेम म आंखी बटरागे  दूनो।
नइ होत गोठ बतरई,करलई होगे गा ।
करलई होगे संगी,   करलई होगे गा ॥


बईलागाड़ी लुकागे ,आ गय हे ट्रेक्टर ।
फटफटी कुदात हें ,सइकिल हे पंक्चर।
खरचा बढ़ा के ,बनथें अपन म सयाना।
गरीबी कार्ड के रहत लें, मनमाने खाना।
नइ होत हे कमई-धमई ,करलई होगे गा ।
करलई होगे संगी,    करलई होगे गा ।।


पहिली कस पहुना , कोई आवत नईये।
बबा ह लईका ल,  कथा सुनावत नईये।
कोठी म धान उछलत ,  भरावत नईये।
गुरुमन ल चेला हर ,     डरावत नईये।
मुर्रा लई कस होगे दवई,करलई होगे गा।
करलई होगे संगी,     करलई होगे गा ॥
(रचयिता :- मनी भाई भौंरादादर, बसना)

मनीभाई नवरत्न की १० कवितायेँ

 मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़

रविवार, 24 मार्च 2019

जल है तो है कल /मनीभाई नवरत्न

"जल है तो है कल" मनीभाई नवरत्न की एक जागरूकता और प्रेरणादायक कविता है, जो जल संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। इस कविता में, नवरत्न ने जल को जीवन का मूल आधार बताया है और यह संदेश दिया है कि जल के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। कविता के माध्यम से वह हमें चेताते हैं कि अगर हमने जल को संरक्षित नहीं किया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरल और सीधे शब्दों में जल की अमूल्य प्रकृति और उसकी आवश्यकता को समझाया है, साथ ही यह भी कि हमें इसे बचाने के लिए अब कदम उठाने चाहिए। कविता एक सामाजिक संदेश है, जो हमें जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय होने के लिए प्रेरित करता है।





जल है तो है कल /मनीभाई नवरत्न

धरती सुख गई ,आसमां सूख जाएगा।
जीने के लिए जल, फिर कहां आएगा ?
संकट छा जाए ,इससे पहले बदल
जल है तो है कल
जल है तो है कल
बूंद बूंद जल होता है,  मोती सा कीमती
“ये रक्त है मेरी’, सदा से धरती माँ कहती
हीरा मोती पैसे जीने के लिए नहीं जरूरी
जल के बिना हर दौलत हो जाती  अधुरी
आने वाले कल के लिए , जा तू संभल
जल है तो है कल
जल है तो है कल
“पेड़ लगाओ-जीवन पाओ”  ये ध्येय हमारा हो।
जल बचाने के लिए, हरियाली नदी किनारा हो।
विनाश की शोर सुनो, “विकास विकास” ना चिल्लाओ।
स्वार्थी इतना मत बनो कि कुल्हाड़ी  अपने पैर चलाओ।
जन को जगाने के लिए ,बना लो दल।
जल है तो है कल
जल है तो है कल


मनीभाई नवरत्न
छत्तीसगढ़

"जल है तो है कल" कविता, मनीभाई नवरत्न द्वारा लिखी गई है, जिसमें जल के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता को प्रमुखता से दर्शाया गया है। कविता का भावार्थ निम्नलिखित है:

  1. जल का महत्व: कविता की पहली पंक्ति से ही यह स्पष्ट होता है कि जल का जीवन में अत्यधिक महत्व है। यदि धरती और आकाश सूख जाएं, तो जीवन असंभव हो जाएगा। इस तरह, जल को जीवन का आधार माना गया है।

  2. धरती माँ की पुकार: कवि ने यह बताया है कि जल को धरती माँ का रक्त कहा गया है, जो इस बात का संकेत है कि जल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। बिना जल के, कोई भी संपत्ति और दौलत अधूरी होती है।

  3. भविष्य की चिंता: कवि चेतावनी देता है कि हमें जल के संकट का सामना करने से पहले ही इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। यदि हम जल को नहीं बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ संकट में पड़ जाएँगी।

  4. प्राकृतिक संतुलन: कविता में पेड़ लगाने और जल बचाने की बात की गई है। यह सुझाव दिया गया है कि हरियाली और जल स्रोतों की सुरक्षा हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।

  5. विकास और स्वार्थ: कवि विनाश की ओर इशारा करते हुए कहता है कि विकास के नाम पर हमें प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन नहीं करना चाहिए। स्वार्थी व्यवहार हमें नुकसान पहुंचा सकता है।

  6. सामाजिक जागरूकता: अंत में, कविता में जन जागरूकता की बात की गई है, जिससे लोगों को जल के महत्व को समझने और उसके संरक्षण के लिए संगठित होने की प्रेरणा मिले।

कुल मिलाकर, यह कविता जल के संरक्षण और उसकी महत्ता को उजागर करती है, साथ ही हमें प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देती है।

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...