शनिवार, 3 मई 2025

आज लगने लगा मौसम नया

 

आज लगने लगा मौसम नया

आज लगने लगा मौसम नया ,
नई कुछ बात है ।
सूरज की रज को छेड़ती
शबनम की बरसात है।
खिल उठे सबके मन की कली
हुई कैसी करामात है।
थिरक रहा गगन पवन
गा रहा डाल पात है ।
जुड़ रहे सब के दिल यहां
बंध रहा एक एक नात है।
उत्सव मनाता जन-जन
मानो इस साल की बारात है।
और सही तो है नव वर्ष आया
दूल्हे की तरह ।
और शायद इसी वजह ।
टूट रहे हैं सबके मन के बंधन।
मेरी तरफ से आप लोगों को
“नव वर्ष का अभिनंदन”।

 मनीभाई ‘नवरत्न’, 

नव वर्ष का अभिनंदन

 

नव वर्ष का अभिनंदन

१)
बीते लम्हों की तरह
अब के पल यूँ  ना बीत जाए
तो आओ कुछ इरादों को ,कुछ वादों को
संकल्पों से पूरा करें
मस्त होकर जन-जन।
नव वर्ष का अभिनंदन।।


२)
दुख के घड़ी  बहुत बितायें
अब कुछ अच्छा हो जीवन में
हमें नित प्रगति  करना है
गांधी मत की संगति करना है
तोड़ परवश का बंधन।
नव वर्ष का अभिनंदन।।

३)
गुजरे जमाने को दबाए हुए
इतिहास के पन्नों पर।
खुली किताब रहे नया जमाना
ताकि भीनी खुशबू से उड़े,
प्रेम ,अहिंसा ,अमन।
नव वर्ष का अभिनंदन।।


४)
चेहरों पर मुस्कान खिले
मन के सारे ग़म घुले
सजाये ऐसी काव्य रंगोली
बने रात दीवाली और दिवस होली
हंसे निश्छल,जैसे कोई बचपन।
नव वर्ष का अभिनंदन।।


✒️ मनीभाई’नवरत्न’

माना हम तेरे लायक नहीं

माना हम तेरे लायक नहीं

माना हम तेरे लायक नहीं
मनचाहा फल दायक नहीं ।
तो भी हमसे मुख मोड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना ।।
यूं तो रिश्ता अपना हर रिश्तों से बढ़कर है ।
फिर क्यों ये फासला हर फासलों से बढ़कर है।
तू रह कर भी रहता नहीं
और ना रह कर भी रहता है ।
मेरा दिल नाजुक शीशे का
गिरा के तोड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना ।।
तुमको पाकर पा लिया
मैंने अपना हमसफ़र ।
कतरे कतरे को है पता
बस तुझे ही ना खबर ।
तू कह कर भी कहता नहीं ।
और ना कहकर भी कहता है।
यह जहां है खुदगर्जो का
जिनके पीछे दौड़ो ना
तन्हा छोड़ो ना।।

हुजूर तुम हो

 

हुजूर तुम हो

हुजूर तुम….
हुजूर तुम हो….
हुजूर तुम हो मेरे रहबर । पास आए ….
पास आए तुम….
पास आए तुम मेरे इस कदर।
कि जीने की ख्वाहिश मुझे हो चली।
कि ढूंढूं तुझे मैं गली गली । तुमसे हूं …
तुमसे हूं जिंदा ….
तुमसे हूं जिंदा मेरे परवर
पाके तुझे …
पाके तुझे मैं …..
पाके तुझे मैं गई निखर। 


आजकल खुद से ज्यादा ,
तेरी फिक्र होने लगी है ।
सपनों में भी ,अपनों में भी
तेरी जिक्र होने लगी है । 


मेरी आरजू तू …मेरी चारसू तू …
तू ही जुस्तजू मेरी…  गुप्तगूं तू अब तो….
अब तो तुम…..
अब तो तुम मेरे हमसफर ।
पास आए……
पास आए तुम ….
पास आए तुम मेरे इस कदर।


 कर लिया , खुद से वादा
चाहूंगा तुझे मरते दम तक ।
आफतो में भी, राहतों में भी
रहूंगा संग मरते दम तक । 

मेरी आशिकी तू , मेरी ऐयारी तू।
तू ही बेखुदी ..मेरी , बेदारी तू । 

जान लो …
जान लो तुम …
जान लो तुम मेरी खबर ।
पास आए ..
पास आए तुम …
पास आए तुम मेरे इस कदर।

बैठे हैं आकाशतल में- मनीभाई नवरत्न

 

बैठे हैं आकाशतल में- मनीभाई नवरत्न

बैठे हैं आकाशतल में, टूटे ना कोई सितारा ।

जो कभी टूटेंगे तारे, हाथ मांग लेंगे तुम्हारा।।

कोई तो मुलाकात होगी, जो पिया साथ होगी ।
कोई तो रात होगी ,जिसमें तुझसे बात होगी ।।
कोई तो बरसात होगी जिसमें मन भीग जाएंगे ।
कोई तो हालात होगी जिसमें वो दिख जाएंगे।।
यह लमहे ना गुजरे तो फलक मेरा अंधियारा ।।


जीवन मेरा राग है, जिसे तुम सुन लेना ।
जीवन में सुराग है ,जिसे तुम बून लेना ।
जीवन मेरा दाग है, जिसे तुम धो लेना ।
जीवन में आग है, जिसे तुम बुझा देना ।
जीवन बाग बाग हो जाएंगे जो मिले तेरा सहारा।।

मनीभाई नवरत्न

तू ही मेरा मस्जिद

 

तू ही मेरा मस्जिद

तू ही मेरा मस्जिद
तू ही मेरा मंदिर
तू ही दरगाह
तू ही मेरा रब्बा
तू ही मेरी दुआ
तू ही चाह
अजकार मेरे लिए तेरा प्यार
कदमों में तेरे जानिसार

तुझे कैसे बताऊं तुम मेरे लिए क्या है
रब की रहमत मिले तुझे मेरी यही रजा है
सरकार मेरे लिए तेरा प्यार
कदमों में तेरे जानिसार.

जो हुकुम दे दे तू मर जाए उस पर
तसल्ली होगी खुद को कुछ किया तुझ पर
संसार मेरे लिए तेरा प्यार
कदमों में तेरे जानिसार.

दिल्लगी है नहीं मेरा प्यार है

 

दिल्लगी है नहीं मेरा प्यार है

हाये तेरी अदायें,कर लिया मुझपर अख्तियार है….
खातिर जिसके दिल तो, अब तो मरने को तैयार है …
दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है …..
आज इस पल मेरा इकरार है….
इकरार है….
Oh…Love is life….Love is great…
For love’s sake, I won’t wait…..

ख्वाहिश है मुझे , किसी सांझ सकारे
मिलने को जाऊं तुझे ,नदिया किनारे
रखके सर, तेरी जुल्फों के तले
नैनों से अपने, तेरी रूप निहारे
गर ऐसा हो कभी …..तो चमत्कार है.

दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है …..
आज इस पल मेरा इकरार है….
इकरार है….

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...