शनिवार, 3 मई 2025

दिल्लगी है नहीं मेरा प्यार है

 

दिल्लगी है नहीं मेरा प्यार है

हाये तेरी अदायें,कर लिया मुझपर अख्तियार है….
खातिर जिसके दिल तो, अब तो मरने को तैयार है …
दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है …..
आज इस पल मेरा इकरार है….
इकरार है….
Oh…Love is life….Love is great…
For love’s sake, I won’t wait…..

ख्वाहिश है मुझे , किसी सांझ सकारे
मिलने को जाऊं तुझे ,नदिया किनारे
रखके सर, तेरी जुल्फों के तले
नैनों से अपने, तेरी रूप निहारे
गर ऐसा हो कभी …..तो चमत्कार है.

दिल्लगी है नहीं ,मेरा प्यार है …..
आज इस पल मेरा इकरार है….
इकरार है….

हम तो लुट गये यारा बेफिक्री से

 

हम तो लुट गये यारा बेफिक्री से

ना अजनबी से,
ना करीबी से,
हम तो लुट गये,
यारा, बेफिक्री से। ना अमीरी से,
ना गरीबी से,
हम तो लुट गये,
यारा, बेफिक्री से। आज में जीये, कल को भुलाये।
हम ना गये, किसी के बुलाये।
मन ने जो चाहा, वही करते गये।
जग के उसूल, कभी ना समझ पाये
ना नसीब से, ना बदनसीबी से।
हम तो लुट गये,
यारा, बेफिक्री से।।

——–

——–(क्रमशः)

-मनीभाई नवरत्न

जीत होके भी मन निराश है

 

जीत होके भी मन निराश है

निकल पड़े हैं सफर में ,
मंजिल की ना तलाश है
जो हमसफ़र हो तुमसा
तो हर मंजिल पास है।।
फिर क्यों नाराज है, ….
क्यों उदास है….
इस पल में जीत होके भी
मन निराश है……

ख्वाहिशों की भूलभुलैया नगरी में
क्यों भटके हम जेठ दुपहरी में।।
सांसों का , क्या भरोसा जिन्दगी में?
ये कभी भी छोड़े दे ,दो घड़ी में।।
फिर क्यों जाऊँ ? तुम्हें छोड़के
जो नहीं यहाँ कोई, तुमसा खास है।।1।।
फिर क्यों नाराज है, ….
क्यों उदास है….
इस पल में जीत होके भी
मन निराश है……

तू जो कहती है आगे बढ़ मेरे लिये
नैनों से तुम कभी, गुम होना ना।
पीछे मुड़कर ,मैं जो कभी तुम्हें देखूँ
नैनों से नीर बहाते, तुम होना ना।
मेरी जिन्दगी अब हो चुकी तेरी
मुझे भी तेरी धड़कन का अहसास है।।2।।
फिर क्यों नाराज है, ….
क्यों उदास है….
इस पल में जीत होके भी
मन निराश है……

मस्ती कर मस्ताने दीवाने परवाने

 

मस्ती कर मस्ताने दीवाने परवाने

मस्ती कर मस्ताने दीवाने परवाने ।

ये पल कल मिले कौन जाने कब जाने?

धुनी रमा अपने मन की,
छुले तारे गगन की ।
आगे बढ़ सबसे ,बनके सयाने ।।

समेट ले सारी खुशियां,
बटोर ले सारी कलियां।
चूम ले धारा को रिश्ते ये पुराने ।।

नजरों से खेले मन की लड़ियां ।
दिल में छाए प्रीत की छड़ियां ।।
आये इस दुनिया में प्रेम के बहाने।।

–मनीभाई नवरत्न

खो गई जो दोस्ती

 

खो गई जो दोस्ती

खो गई जो दोस्ती,खो जाएगी जिंदगी।
यारा जब तक जियूं , करूं तेरी बंदगी ।
हर लम्हा जब तन्हा रहूं तू याद आए।
मेरे कानों में  तेरी ,आहट सुनाएं।
तेरे विचार, सरहद पार होके भी ,
देखो मुझे आज सिखाएं।
फिर तुमसे मिलने की,  अरमां है जगी।
यारा जब तक जियूं करूं तेरी बंदगी ।।


तू मिलता , है खिलता ,लब पे मुस्कान।
खुशी तुमसे हंसी तुमसे, तुमसे ही जान।
तू दिलदार, ओ मेरे यार साथ यूं ही
रहना मेरे हाथ को थाम।
खुद को बदल दिया , देख तेरी सादगी।
यारा जब तक जियूं करूं तेरी बंदगी ।
✍मनीभाई

चाहत में बड़ी ताकत है

 

चाहत में बड़ी ताकत है

चाहत में बड़ी ताकत है।
तुझे चाहना ही चाहत है ।
तू ही है जरूरत मेरी
तू ही मन की राहत है ।
चाहत की दुनिया में आके
दुनिया से अब क्या छुपाना ।
यह चाहत छिपती नहीं
कर लो चाहे जितना बहाना ।
चाहत में तुझको ना चाहा तो लानत है ।
चाहत में …


जिया चलती नहीं चाहत के बिना ।
जिया ढलती नहीं चाहत के बिना ।
हर लम्हा अब मुश्किल है बड़ा
पर चाहत सिखाती है मरना जीना।
अब हर पल दिल में तेरे लिए दावत है।
चाहत में बड़ी ताकत है….

मनीभाई नवरत्न

मन ना लागे रे

 

मन ना लागे रे

मन ना लागे रे ,लागे ना मन तुम बिन।
खुदा ही जाने रे , जाने कैसे हुआ यह मुमकिन।
कल तक जो मेरे,दिल को खटके।
आज उसी के लिए मन मेरा भटके ।
खो गया हूं मैं ,उसकी यादों में ,रहने लगा हूं लीन।
होते रहते थे , हम दोनों में झगड़े।
तू तू मैं मैं के ही,सारे होते लफड़े ।
कहां गए वो सारे खींचातानी , दिखे ना कोई चिन्ह ।
ऐसे ना  कभी वो दिखती थी।
तड़पाकर दिल को ,ना चलती थी ।
कहां सीख लिये ऐसी अदाएं, लगती है क्वीन ।
मन ना लगे….

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...