शनिवार, 3 मई 2025

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले

 

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले ।
तेरे नैनो में मेरा दीदार बसाले ।
सुनी अगर हो तुम्हारी बाहें,
तो मुझे गले का हार बना ले ।

कुछ भी ना कर सोनिए ,
मुझे नहीं होना तुमसे जुदा ।
तू ही मेरा दिलबर मेरा सनम मेरी खुदा ।
और तुमसे क्या कहूं आकर के मेरी रूह में ।
अपना अधिकार जमा ले ।।

आप के आगोश में आए जब से
जीने का मकसद मिला है ।
कल तक था जो सुखी दरिया
उसमें फूल खिला है ।
अब तुम चाहो तो मेरे सुनापन को
फिर से महका दे।।
तेरे दिल में….

उग आई है दिलों में प्यार के बीज

 

उग आई है दिलों में प्यार के बीज

उग आई है दिलों में प्यार के बीज।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच ।
ताकि बढ़ जाए प्यार की यह बेल ।
और फल लाए रिश्तो का मेल ।
यूं  ना तू अपने आंखों को मींच।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।

तरस रहा हूं प्यार को मैं ।
यार को मैं दिलदार को मैं ।
बरस रहा हूं खामोशी से मैं ।
हंसी से मैं खुशी से मैं ।
मेरे हाल से तू हाल मिलाना सीख।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।

रिश्ता रहेगा मेरा तेरे आहों से ।
तेरी निगाहों से तेरी राहों से ।
मिलता रहूंगा सदा ,चाहे प्यार दे ।
चाहे करार दे चाहे बेक़रार दे ।
कभी ना कभी तो ,जानेगी मैं हूं क्या चीज़?
प्रेमी तेरे……

  • मनीभाई नवरत्न

तुम हो मुझसे सुदूर

 

तुम हो मुझसे सुदूर

तुम हो मुझसे सुदूर ,पर मन में तेरा सुरूर ।
ओ बेवफा ओ मगरूर ,बन गई हो मेरा गुरुर।
तुम्हें क्या बताएं ,कैसे समझाएं, पास भी तो नहीं हो।
तुम हो अगर खफा तो मनाए पर उदास भी तो नहीं हो।
खत तुम्हें भेजता हूं होके मजबूर ।


तुम भी खत भेजना मेरा प्यार होता हो जो मंजूर ।।
जब सहता हूं मैं जुदाई तुम ही तुम याद आती हो ।
जब सुनता हूं मैं शहनाई  तुम ही तुम मुझको भाती हो।
कहीं देखी  नहीं आंखों में ऐसा नूर ।
मुझमें मिल जाओ ए मेरे हुजूर ।।
तुम  हो मुझसे…

मनीभाई नवरत्न

ये सफ़र प्यार का सुहाना

 

ये सफ़र प्यार का सुहाना

ये सफ़र प्यार का सुहाना,
मरते दम तक प्यार को निभाना।
रोक ले चाहे हमको जमाना,
दिलबर से अब दिल है लगाना ।

अब सह न सकूं एक पल जुदाई ,
सनम से जो है दिल लगाई ।
सीधी सादी सच्ची है जानेमन ,
जिनसे करना नहीं हमको बेवफाई ।
प्यार में सब कुछ कर जाना
पिया के हैं जो प्रेम में दीवाना ।।

प्यार है एक तो जादू
दिल हो जाता बेकाबू ।
प्यार से सामना कर सके ना कोई
सच्चे मन ही इसमें लागू ।
आज खुशनुमा मौसम में उनको सताना
प्रेमजल से उनके तन को भिगाना ।।

प्यार की एक तू नाजुक कली,
खुशियां भरी आंगन में तुम पली ।
चांदनी से खूबसूरत तुम लली
यही धुन गूंजता अब हर गली ।
अब तो दिल को दिल से मिलाना
प्यार क्या होती सब को दिखाना ।
ये सफ़र प्यार का सुहाना….

मनीभाई नवरत्न

बेदर्द जमाने तू क्या जाने

 

बेदर्द जमाने तू क्या जाने

बेदर्द जमाने तू क्या जाने ?
तू क्या जाने ? तू न जाने मन में प्रेम जगाने ।।

होती कैसी इश्क का उफान ?
होती कैसी दिल का फरमान ?
तू न जाने मन में प्रेम जगाने ।।
बेदर्द जमाने ….

ऐ जब तू सोती ,दीवाने जगते हैं।
आंखों में बस प्रेम के ख्वाब बसते हैं।
जलते हैं खुद से चाहत के परवाने ।
बेदर्द जमाने ….

चलता है तू राहों में अपनी खुशी के लिए ।
अपनी खुशी तो बस अपने दिलबर के लिए ।
आया फिर भी तू देखो प्यार जताने ।
बेदर्द जमाने ….

तू रहता है, ऊंची नीची मंजिल में।
हम रहते हैं एक दूजे के दिल में ।
बूनते हैं सारी रात मोहब्बत के अफसाने ।
बेदर्द जमाने….

🖋मनीभाई नवरत्न

राहों में खड़े हैं तेरा इंतजार है

 

राहों में खड़े हैं तेरा इंतजार है

राहों में खड़े हैं ,तेरा इंतजार है ।
तुझको क्या बताएं ,हमें कितना प्यार है ?

क्या हाल कर दिया तूने मेरा ।
छाने लगी है बस तेरा चेहरा ।
कभी तो जान जाओ मेरा प्यार गहरा।
कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा ।
काबू नहीं है खुद पर काबू नहीं है ,
तू मेरे जिया से खेले, लागू नहीं है ।
आवारा नहीं है ये आशिक आवारा नहीं है।
तेरे सिवा नजरों में नजारा नहीं है ।
तेरा ही तो है मेरे दिल में बसेरा ।
कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा ।
रोष नहीं है तुझसे रोष नहीं है ।
मेरे प्यार का तुझे होश नहीं है।
सहारा नहीं है बाहों का सहारा नहीं है ,
तुम मिल लम्हों का गुजारा नहीं है।
तेरे आने का इंतजार रहे हर सवेरा।
कभी तो मिलने आओ आशिक़ों का डेरा।।

-मनीभाई नवरत्न

बारिश की झड़ी बदन पर पड़ी

 

बारिश की झड़ी बदन पर पड़ी

बारिश की झड़ी ,बदन पर पड़ी ।
छा गई ताजगी छाने लगी दीवानगी।
आने लगी याद पिया । ऐ बारिश !तूने क्या किया ?
याद उन्हें हम करते ,आंखों में आती नमी ।
रब से दुआ यही करते,घ भूल जाएं उसकी छवि ।
पर होती ना कभी छवि धुंधली , वह दिखे सामने खड़ी ।।
बारिश की झड़ी …


पत्थरों में बने हुए कोयले से बनी चित्रें।
है प्यार की निशानी, उभारती हमारे रिश्ते ।
ये रिश्ते सदा लिए इनके रंग ना कभी उड़ी।।
बारिश की झड़ी …

मरते थे एक दूजे के लिए , भूल ना सकती मुझे वो।
मुझसे ज्यादा जानती मेरी बातें, पर छोड़ गई मुझे वो।
पर भुला ना मैं जुदाई , जिसकी पीर हर दिन बढ़ी ।।
बारिश की झड़ी…..

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...