ये सफ़र प्यार का सुहाना
ये सफ़र प्यार का सुहाना,
मरते दम तक प्यार को निभाना।
रोक ले चाहे हमको जमाना,
दिलबर से अब दिल है लगाना ।
अब सह न सकूं एक पल जुदाई ,
सनम से जो है दिल लगाई ।
सीधी सादी सच्ची है जानेमन ,
जिनसे करना नहीं हमको बेवफाई ।
प्यार में सब कुछ कर जाना
पिया के हैं जो प्रेम में दीवाना ।।
प्यार है एक तो जादू
दिल हो जाता बेकाबू ।
प्यार से सामना कर सके ना कोई
सच्चे मन ही इसमें लागू ।
आज खुशनुमा मौसम में उनको सताना
प्रेमजल से उनके तन को भिगाना ।।
प्यार की एक तू नाजुक कली,
खुशियां भरी आंगन में तुम पली ।
चांदनी से खूबसूरत तुम लली
यही धुन गूंजता अब हर गली ।
अब तो दिल को दिल से मिलाना
प्यार क्या होती सब को दिखाना ।
ये सफ़र प्यार का सुहाना….
मनीभाई नवरत्न