शनिवार, 3 मई 2025

चोरी चोरी नजर मिली

 

चोरी चोरी नजर मिली

चोरी चोरी नजर मिली धीरे धीरे असर हुई .
तुझको क्यों ना खबर मिली मुझको मगर हो गई .
तन्हा तन्हा यह मौसम तन्हा हुआ मन .
अब तन्हाई में क्या करें तन्हा हुआ जीवन .
तनहाई का मुझे अब तो डर हुई .
चोरी चोरी नजर मिली …..
प्यार में होश कहां है हम पर तुमसे खामोश कहां हैं .
तू जहां पर हम वहां पर इसमे मेरा दोष कहां है ।
तेरे सूरत से घायल जिगर हुई ।
चोरी चोरी नजर मिली …..
लाखों पाए हमने खुशी पर ना तुझ सा कोई हंसी .
तेरी मुझ पर क्या जादू ओ दिलरुबा ओ हमनशी ।
आंखों से उतर कर तू दिलबर हुई ।
चोरी चोरी नजर मिली ….
आप मेरे पास आ तुझको प्यार दूं .
सच कहता हूं मैं तुझे जिंदगी सवार दूं .
तेरे लिए तो मस्ताना शहर हुई .
चोरी चोरी नजर मिली. ….

आ भी जा रे मेरे दिल

 

आ भी जा रे मेरे दिल

आ भी जा ,आ भी जा ,आ भी जा रे मेरे दिल ।
तुझको पुकारे मेरा दिल ।
आ भी जा ,आ भी जा ,आ भी जा रे मेरे दिल ।
सुनी तुम बिन महफ़िल ।

अब पहले जैसे ना दिन है ,ना पहले जैसे रातें ।
सारा जग मुझे खामोश लगे ,खामोश हर बातें।
मैं जन्मों का प्यासा, प्यास बुझाओ बनके साहिल।।

कोई ना अपना लगता है ,बस तुम ही हमराही ।
फिर भी तू मेरे पास ना आए क्या तुमने है चाही।
मैं राहों से भटका मुझको दिखाओ तुम मेरी मंजिल।।

दिल में किसने मारा हथोड़ा -मनीभाई नवरत्न

 

दिल में किसने मारा हथोड़ा -मनीभाई नवरत्न

दिल में किसी ने मारा हथोड़ा ।
और इसे चकनाचूर करके छोड़ा।
हर किसी ने रूख इससे मोड़ा ।
सबसे दूर करके तनहा छोड़ा।

पागल बना देती है यह दुनिया, जो जुदा हो साथी ।
दिल घायल हो जाती है , जो खफा हो साथी।
घुट रहा दिल इस तरह जैसे किसी ने इसका गर्दन मरोड़ा।

बातें अब तो खुद से करने लगी है जैसे दिल बावला हो ।
डगमगा कर चलने लगी है जैसे कोई मतवाला हो. ।
शीशा समझ के इसे किसी ने, हाय पत्थर से तोड़ा।।

मनीभाई नवरत्न

तेरी मुस्कान ले गई रे जान

 

तेरी मुस्कान ले गई रे जान

तेरी मुस्कान ले गई रे जान।
तुझे पाने को गोरी ,
क्यों ना हो दिल में अरमान।

यह लाल दुपट्टा तेरे सर से अटका।
तेरी इन अदाओं से दिल को लगे झटका।
प्यार की इकरार को थम जाता है दो जुबान।।

तेरी गाल को चुमूँ , होठों के लाल छू लूं।
तुझको मैं हसीना अब कैसे भूलूं ।
तुझसे मिला कर खुदा भी मुझ पर मेहरबान ।
तेरी मुस्कान….

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले

 

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले

तेरे दिल में मेरा प्यार बसाले ।
तेरे नैनो में मेरा दीदार बसाले ।
सुनी अगर हो तुम्हारी बाहें,
तो मुझे गले का हार बना ले ।

कुछ भी ना कर सोनिए ,
मुझे नहीं होना तुमसे जुदा ।
तू ही मेरा दिलबर मेरा सनम मेरी खुदा ।
और तुमसे क्या कहूं आकर के मेरी रूह में ।
अपना अधिकार जमा ले ।।

आप के आगोश में आए जब से
जीने का मकसद मिला है ।
कल तक था जो सुखी दरिया
उसमें फूल खिला है ।
अब तुम चाहो तो मेरे सुनापन को
फिर से महका दे।।
तेरे दिल में….

उग आई है दिलों में प्यार के बीज

 

उग आई है दिलों में प्यार के बीज

उग आई है दिलों में प्यार के बीज।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच ।
ताकि बढ़ जाए प्यार की यह बेल ।
और फल लाए रिश्तो का मेल ।
यूं  ना तू अपने आंखों को मींच।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।

तरस रहा हूं प्यार को मैं ।
यार को मैं दिलदार को मैं ।
बरस रहा हूं खामोशी से मैं ।
हंसी से मैं खुशी से मैं ।
मेरे हाल से तू हाल मिलाना सीख।
प्रेमी तेरे नैनों की पानी से सींच।।

रिश्ता रहेगा मेरा तेरे आहों से ।
तेरी निगाहों से तेरी राहों से ।
मिलता रहूंगा सदा ,चाहे प्यार दे ।
चाहे करार दे चाहे बेक़रार दे ।
कभी ना कभी तो ,जानेगी मैं हूं क्या चीज़?
प्रेमी तेरे……

  • मनीभाई नवरत्न

तुम हो मुझसे सुदूर

 

तुम हो मुझसे सुदूर

तुम हो मुझसे सुदूर ,पर मन में तेरा सुरूर ।
ओ बेवफा ओ मगरूर ,बन गई हो मेरा गुरुर।
तुम्हें क्या बताएं ,कैसे समझाएं, पास भी तो नहीं हो।
तुम हो अगर खफा तो मनाए पर उदास भी तो नहीं हो।
खत तुम्हें भेजता हूं होके मजबूर ।


तुम भी खत भेजना मेरा प्यार होता हो जो मंजूर ।।
जब सहता हूं मैं जुदाई तुम ही तुम याद आती हो ।
जब सुनता हूं मैं शहनाई  तुम ही तुम मुझको भाती हो।
कहीं देखी  नहीं आंखों में ऐसा नूर ।
मुझमें मिल जाओ ए मेरे हुजूर ।।
तुम  हो मुझसे…

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...