शनिवार, 3 मई 2025

ये सफ़र प्यार का सुहाना

 

ये सफ़र प्यार का सुहाना

ये सफ़र प्यार का सुहाना,
मरते दम तक प्यार को निभाना।
रोक ले चाहे हमको जमाना,
दिलबर से अब दिल है लगाना ।

अब सह न सकूं एक पल जुदाई ,
सनम से जो है दिल लगाई ।
सीधी सादी सच्ची है जानेमन ,
जिनसे करना नहीं हमको बेवफाई ।
प्यार में सब कुछ कर जाना
पिया के हैं जो प्रेम में दीवाना ।।

प्यार है एक तो जादू
दिल हो जाता बेकाबू ।
प्यार से सामना कर सके ना कोई
सच्चे मन ही इसमें लागू ।
आज खुशनुमा मौसम में उनको सताना
प्रेमजल से उनके तन को भिगाना ।।

प्यार की एक तू नाजुक कली,
खुशियां भरी आंगन में तुम पली ।
चांदनी से खूबसूरत तुम लली
यही धुन गूंजता अब हर गली ।
अब तो दिल को दिल से मिलाना
प्यार क्या होती सब को दिखाना ।
ये सफ़र प्यार का सुहाना….

मनीभाई नवरत्न

बेदर्द जमाने तू क्या जाने

 

बेदर्द जमाने तू क्या जाने

बेदर्द जमाने तू क्या जाने ?
तू क्या जाने ? तू न जाने मन में प्रेम जगाने ।।

होती कैसी इश्क का उफान ?
होती कैसी दिल का फरमान ?
तू न जाने मन में प्रेम जगाने ।।
बेदर्द जमाने ….

ऐ जब तू सोती ,दीवाने जगते हैं।
आंखों में बस प्रेम के ख्वाब बसते हैं।
जलते हैं खुद से चाहत के परवाने ।
बेदर्द जमाने ….

चलता है तू राहों में अपनी खुशी के लिए ।
अपनी खुशी तो बस अपने दिलबर के लिए ।
आया फिर भी तू देखो प्यार जताने ।
बेदर्द जमाने ….

तू रहता है, ऊंची नीची मंजिल में।
हम रहते हैं एक दूजे के दिल में ।
बूनते हैं सारी रात मोहब्बत के अफसाने ।
बेदर्द जमाने….

🖋मनीभाई नवरत्न

राहों में खड़े हैं तेरा इंतजार है

 

राहों में खड़े हैं तेरा इंतजार है

राहों में खड़े हैं ,तेरा इंतजार है ।
तुझको क्या बताएं ,हमें कितना प्यार है ?

क्या हाल कर दिया तूने मेरा ।
छाने लगी है बस तेरा चेहरा ।
कभी तो जान जाओ मेरा प्यार गहरा।
कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा ।
काबू नहीं है खुद पर काबू नहीं है ,
तू मेरे जिया से खेले, लागू नहीं है ।
आवारा नहीं है ये आशिक आवारा नहीं है।
तेरे सिवा नजरों में नजारा नहीं है ।
तेरा ही तो है मेरे दिल में बसेरा ।
कभी तो मिलने आओ आशिकों का डेरा ।
रोष नहीं है तुझसे रोष नहीं है ।
मेरे प्यार का तुझे होश नहीं है।
सहारा नहीं है बाहों का सहारा नहीं है ,
तुम मिल लम्हों का गुजारा नहीं है।
तेरे आने का इंतजार रहे हर सवेरा।
कभी तो मिलने आओ आशिक़ों का डेरा।।

-मनीभाई नवरत्न

बारिश की झड़ी बदन पर पड़ी

 

बारिश की झड़ी बदन पर पड़ी

बारिश की झड़ी ,बदन पर पड़ी ।
छा गई ताजगी छाने लगी दीवानगी।
आने लगी याद पिया । ऐ बारिश !तूने क्या किया ?
याद उन्हें हम करते ,आंखों में आती नमी ।
रब से दुआ यही करते,घ भूल जाएं उसकी छवि ।
पर होती ना कभी छवि धुंधली , वह दिखे सामने खड़ी ।।
बारिश की झड़ी …


पत्थरों में बने हुए कोयले से बनी चित्रें।
है प्यार की निशानी, उभारती हमारे रिश्ते ।
ये रिश्ते सदा लिए इनके रंग ना कभी उड़ी।।
बारिश की झड़ी …

मरते थे एक दूजे के लिए , भूल ना सकती मुझे वो।
मुझसे ज्यादा जानती मेरी बातें, पर छोड़ गई मुझे वो।
पर भुला ना मैं जुदाई , जिसकी पीर हर दिन बढ़ी ।।
बारिश की झड़ी…..

मनीभाई नवरत्न

तुझे देखा तो ना जाने

 

तुझे देखा तो ना जाने

तुझे देखा तो ना जाने ,मुझे क्या होने लगा है ?
बरसों से जिसकी चाहत थी,हमें वो होने लगा है ?

तनहाई के सागर में
डूबने को थी कश्ती हमारी ।
तेरा सहारा मिला हमें
लौटा दी तूने मस्ती सारी ।।
तेरे आस से लौटा साहस
फिर पतवार खोने लगा है।
दुनिया के लिए मर चुका था
अबके जीवन है तुम्हारी।
कल के जीवन से बेहतर है
अबकी जीवन है प्यारी ।।
यम की दर से लौटाया तूने,
अंसुवन मेरे ,चरण तेरे धोने लगा है ।।
तूने देखा तो…..

मनीभाई नवरत्न

चोरी चोरी इस दिल में आई

 

चोरी चोरी इस दिल में आई

चोरी चोरी इस दिल में आई ।
हमको पता ना चल सका।
आके मेरे तू दिल में समाई ।
हमको पता ना चल सका।
दिल में समा के धड़कन बढ़ाके दिल को चुराई।
हम को पता ना चल सका।

चलती है जैसे पवन, बहती है जैसे जल ।
तेरे छू लेने से ही, हुई दिल में हलचल ।।
आज मौसम कुछ कह रहे हमें ।
हम को ना पता चल सका ।।
मुरझाती है जैसे फूल, जम जाती है जैसे धूल।
तोड़ देना ना तुम ,प्यार की सारे उसूल।
आज धड़कन कुछ कह रहे हैं हमें ।
हम को ना पता चला ।।
चोरी चोरी इस दिल में आई

–मनीभाई नवरत्न

मेरा जो सनम है बड़ा बेरहम है

 

मेरा जो सनम है बड़ा बेरहम है

मेरा जो सनम है ,बड़ा बेरहम है।
सब कुछ लुटाया मैंने; फिर भी कम है ।

मेरा जो सनम है ,तोड़े हर कसम है ।
प्यार में छोड़ गया वो, फिर काहे दम है ।
तेरे लिए शाम भी मेरे यार ।
तेरे लिए जान भी मेरे यार ।
झूठ है ,मत खा ऐसे कसम ,
समझ लिया मैंने तेरा प्यार ।।
तुझे हुआ है धोखा ,तूने है जो सोचा ,सब भरम है ।
डेट की बातें करके ,हमको वेट कराते हो ।
ऐसे कोई शाम नहीं जो ना लेट आते हो ।।
तेरे लिए हर पल, तेरा है हर कल ,
फिर यह मत बोलना ,इतना क्यों कमाते हो?
तेरे संग रहूं ,तुमसे यह कहूं, आंखें जो तेरी नम है ।।
छोड़ो मुझे तुम ,बेहाल रहने दो ।
आंखें जो तरसे थे इनको बहने दो ।
तेरे लिए हो आंसू ,मेरे लिए ये मोती ।
फकीर ना हो जाऊं हम को ये चुनने दो।
तेरे इन्हीं बातों पे, इन्ही ख्यालातों पे
आए तेरे गली ,मेरे कदम हैं।

-मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...