शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

खुजली- मनीभाई नवरत्न

 खुजली- मनीभाई नवरत्न

(1)


मैं खोजता हूं

कहां है मुझे खुजली ?

मैं खुजाता रहता हूं ।

कभी हाथ पैर, तो कभी सिर।

इसका मतलब यह कतई नहीं कि

मुझे खुजली है या नहीं ।

पर जब जब बैठता हूं

निठल्ले भाव से।

मैं खुजाता रहता हूं

खोजता रहता हूं

कहां है मुझे खुजली?

हां! मुझे पता है

खुजाना ही खुजली का निदान है।

तभी तो अनवरत जारी है मेरे प्रयोग ।

लेकिन मैं अब भी अनजान

न जान पाया

मेरे खुजली का स्थान।

है इसलिए अब भी  बाकी

मेरी तकलीफ, मेरी खुजली।



(2)


अब मैं संभल गया हूं

खुजली से पहले ।

खोजता हूं कहां है खुजली?

क्यों है खुजली ?

जानने लगा हूं

खुजाना ही नहीं एकमात्र निदान ।

कई बार बिना समझे

कर जाना उपाय

समाधान के बजाय

बन जाती है नई समस्या ।

जो धारण कर लेती है

अपना विकराल रूप।

अब ठहरता हूं

जाया नहीं करता प्रयास।

सही स्थान पर हमारी एक खरोच ही

काफी है खुजली को छूमंतर करने के लिए।।


–मनीभाई नवरत्न

झांसी की रानी-मनीभाई नवरत्न

 

झांसी की रानी-मनीभाई नवरत्न

वाराणसी में जन्मी झांसी की रानी ।
आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
मनु, मणिकर्णिका और वो छबीली।
मोरोपन्त भागीरथी की गोद में पली।
शौक जिसका तीरंदाजी घुड़सवारी ।
आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।




नाना साहब के साथ जो पली बढ़ी।
पुरुषों को भी चित कर दे ऐसे लड़ी।
देख जिसे सबको होती थी हैरानी ।
आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
सात वर्ष में कर दी गई मनु की शादी।
गंगाधर राव की बन गई जीवनसाथी।
हाय रे नियति ! क्यों विधवा हुई रानी ।
आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।


अंग्रेज समझे लावारिस हुई ये झांसी।
दामोदर को पाके,पर अड़ी हुई झांसी।
अंग्रेजी मनसूबे को, फेर दी जो रानी।
आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
सिंहनी लक्ष्मीबाई क्रोध से गरज उठी ।
“मैं नहीं दूँगी अपनी झाँसी”  कह उठी।
विद्रोह कराके अंग्रेजों ने की मनमानी।
आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।


सदाशिव को परास्त किया करोरा में।
नत्थे खां को ,तारे दिखा दिये दिन में।
फिरंगियों से लड़ने को जो थी ठानी।
आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
अब आगे जनरल ह्यू रोज की बारी ।
सर कफ़न सजाके ,रानी की तैयारी।
पीठ पे बंधा दामोदर, भिड़ गई रानी।
आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।


जब झांसी की बागडोर,तात्या संभाले।
रानी युद्ध को कालपी से ग्वालियर चले।
जून अन्ठावन को वीरगति हुई रानी।
आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
लक्ष्मीबाई है महान, तोड़ दिया मिथ्या।
स्त्री होती नहीं अबला, सबको बताया।
वो वीरांगना-साहसी , साक्षात् भवानी।
आओ ,सुनायें सबको उसकी कहानी।।

मनीभाई”नवरत्न”, बसना, महासमुंद,छग

ऐसा मेरा गणतंत्र है-मनीभाई ‘नवरत्न’

 

ऐसा मेरा गणतंत्र है-मनीभाई ‘नवरत्न’

इंसानों को मानवता सिखाएं ऐसा मेरा गणतंत्र है ।
लोगों को मिलकर रहना सिखाए ऐसा मेरा गणतंत्र है ।

सब अपने सपने पूरे कर सकें ।
हर कोई अधिकारों को पा सकें।
हर डगर पर हर शहर पर हर नर नारी स्वतंत्र है।
आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाएं ऐसा मेरा गणतंत्र है ।


दासता से हमें मुक्ति मिली है ।
सत्यमेव जयते की सुक्ति खिली है।
यही अपना कर्म रहे यही अपना मंत्र है ।
सबको एक लक्ष्य दिखाएं ऐसा मेरा गणतंत्र है।

-मनीभाई ‘नवरत्न’

सच की राहें- मनीभाई नवरत्न

 

सच की राहें- मनीभाई नवरत्न

यह किसने कह दिया
कि सच की राहें मुश्किल है ?
जबकि झूठ और फरेब से
कुछ भी नहीं हासिल है ।


बहक जाते ,कुछ पल के लिए
पाने को चंद खुशियां ।
यही चुभे फिर ,पूरे सफर तक
जैसे पांवों में पड़े बेड़ियां ।
तिल-तिल मारे, सारी रात जगाए,
हर सांस बने ,मानो कातिल है ।
यह किसने कह दिया
कि सच की राहें मुश्किल है ?

एक झूठ बचाने को
बनाया सौ झूठ की कहानी।
विश्वास खोया जग का फिर
आंखों से उतरे पानी ।
ठहर जरा और सोच बेख़बर
तेरे कदम जाते किस मंजिल है ?
यह किसने कह दिया
कि सच की राहें मुश्किल है ?

सच्चाई में सुख है ,
और मिले सहज शांति ।
फरेबी में पल-पल खतरा
और पग-पग में है भ्रांति ।
नजर उठा ,कर सच का सामना
तेरा दिल भी सच के काबिल है ।
यह किसने कह दिया
कि सच की राहें मुश्किल है ?

✍मनीभाई”नवरत्न”

रोटी की तलाश- मनीभाई नवरत्न

 रोटी की तलाश- मनीभाई नवरत्न

मुझे उस रोटी की तलाश  है ,

जिसे अभी-अभी

अमीर के कुत्ते ने खाना छोड़ दिया था।

पर  लगता है डर

यह जानकर

कि कहीं अमीर दुत्कार ना दे ,

कि मैंने छीन लिया निवाला

उसके वफादार के मुख का ।।



अंधेरे गुमनाम गलियों में भटकता

कूड़े कचरे में बांचता अपनी जिंदगी ।

मुझे ख्वाहिश नहीं कि

बांध लूं सपनों की गठरी ।

मेरी भूख ही मेरा अस्तित्व ।

हां !मैं कुपोषित हूं ।

पर मुझे परवाह नहीं।

ना  मैं किसी घर का चिराग।

ना आंखों का तारा ।

ना ही किसी अंधे की लाठी ।


हां ! मैं वही असंस्कारी हूं ।

जिसके मां ने फेंक दिया,

नोंचकर अपने तन से ,

अपने संस्कार की दुहाई देकर ।

और सभ्य समाज में मिल गई

मुझे जिन्दगी भर की तन्हाई देकर ।


सच मानो तो मेरा तन

एक सजीव लाश है ।

एक जिद है उसमें जान भरने की

इसलिए तो

मुझे उस रोटी की तलाश है

जिसे अभी-अभी

अमीर के कुत्ते ने खाना छोड़ दिया था।


✍मनीभाई”नवरत्न”

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

जहां भी जाऊंगा छा ही जाऊंगा / मनीभाई नवरत्न

 यह कविता आत्मविश्वास, सेवा भावना और सामाजिक योगदान को दर्शाती है। कवि मनीभाई ‘नवरत्न’ छत्तीसगढ़ से हैं और कविता में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निस्वार्थ सेवा के संकल्प को व्यक्त करते हैं।

कविता का सार:

कवि कहते हैं कि वे जहां भी जाएंगे, वहां अपनी छाप छोड़ेंगे, ठीक वैसे जैसे बादल या आंचल प्रकृति को सुशोभित करते हैं। वे समाज में स्वच्छता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लेते हैं। वे बच्चों को शिक्षित करने की इच्छा रखते हैं, जो गरीबी के कारण पढ़ नहीं पा रहे। कवि का उद्देश्य न केवल भौतिक रूप से हरियाली और खुशहाली फैलाना है, बल्कि जीवन में भी सकारात्मकता और प्रेम का संचार करना है।

कविता अंत में इस बात पर जोर देती है कि कवि जहां भी जाएंगे, वह जगह खुशहाल और सुंदर होगी, और वे लोगों के बीच चहेते बनेंगे।

जहां भी जाऊंगा छा ही जाऊंगा / मनीभाई नवरत्न

जहां भी जाऊंगा ,छा ही जाऊंगा
बादल की तरह ,आंचल की तरह।
जहां भी जाऊंगा, वहां  सजाऊंगा
गुलशन की तरह, दुल्हन की तरह ।।

राहों के पड़े कचरे , डस्टबीन में ।
हरियाली बिखेरेंगे इस जमीन में।
जरूरतमंद की करूँ मैं सहायता ।
सिवा इसके, मैं  कुछ ना चाहता ।

जहां भी जाऊंगा खुशियां लाऊंगा
बहार की तरह , प्यार की तरह।।

छोटे छोटे बच्चे ,  जो पढ़ ना सके ।
गरीबी हालत में,आगे बढ़ ना सके ।
उन सबको बुलाके,मैं कक्षा लगाऊँ ।
मेहनत सिखाके,जिन्हें पास कराऊँ।

जहां भी जाऊंगा ,सबको हंसाऊँगा ।
जोकर की तरह , लाफ्टर की तरह।

सूखे सूखे बीज, मिट्टी में डाल के।
भोजन उन्हें दूँ ,पानी व खाद के ।
बढ़े वो मुझसे आगे बनकर के पेड़,
रोटी कपड़ा और मकान देते हैं पेड़।

जहां भी जाऊंगा धाक जमाऊँगा
चहेता की तरह, फरिश्ता की तरह।।

 मनीभाई ‘नवरत्न’, छत्तीसगढ़


यह कविता "जहां भी जाऊंगा छा ही जाऊंगा" जीवन में सकारात्मकता, सेवा और उदारता की भावना का प्रतीक है। लेखक मनीभाई 'नवरत्न' ने इस कविता में समाज और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों और समर्पण को बहुत सुंदर तरीके से व्यक्त किया है।

कविता का अर्थ निम्नलिखित है:

  1. प्रथम भाग:

    • कवि कहते हैं कि वह जहां भी जाएंगे, अपना प्रभाव छोड़ेंगे, जैसे बादल आसमान में छा जाते हैं या जैसे एक आंचल सबको सुकून देता है। वह जहां भी जाएंगे, वहां की जगह को सजाएंगे और सुंदर बनाएंगे, जैसे गुलशन (बगीचा) या दुल्हन अपने सौंदर्य से सजती है।
  2. दूसरा भाग:

    • कवि समाज में स्वच्छता का संदेश देते हुए कहते हैं कि वह रास्तों में पड़े कचरे को डस्टबिन में डालेंगे और धरती पर हरियाली फैलाएंगे। वह जरूरतमंदों की सहायता करने के इच्छुक हैं और उनकी एकमात्र चाहत सेवा करना है।
  3. तीसरा भाग:

    • वह यह भी कहते हैं कि जहां भी वह जाएंगे, वहां खुशियां फैलाएंगे, जैसे बहार (वसंत) या प्यार।
  4. चौथा भाग:

    • कवि शिक्षा पर बल देते हुए कहते हैं कि वे उन गरीब बच्चों को पढ़ाएंगे जो गरीबी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वह मेहनत करके उन्हें सफल बनाएंगे।
  5. पाँचवाँ भाग:

    • कवि जीवन में हास्य और खुशी फैलाने की बात करते हैं और स्वयं को जोकर के समान मानते हैं, जो लोगों को हंसाने का कार्य करता है।
  6. छठा भाग:

    • कवि प्रकृति को भी नहीं भूलते। वे सूखे बीजों को बोकर उन्हें पानी, खाद और भोजन देकर पेड़ बनाने की बात करते हैं, जो आगे चलकर समाज को रोटी, कपड़ा और मकान प्रदान करते हैं।
  7. अंतिम भाग:

    • अंत में कवि कहते हैं कि वह जहां भी जाएंगे, अपना प्रभाव और छाप छोड़ेंगे, जैसे कोई प्रिय व्यक्ति या कोई फरिश्ता समाज में अपना स्थान बनाता है।

कुल मिलाकर यह कविता एक व्यक्ति की समाज और पर्यावरण के प्रति सेवा भावना, सकारात्मक दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

साल नया आ गया/ मनीभाई ‘नवरत्न’

 कविता में नए साल का स्वागत नई उमंगों, नई उम्मीदों, और ताजगी से किया गया है। इसमें नए जोश, नई दिशा, और नई शुरुआत का अद्भुत चित्रण है। यह सकारात्मक सोच और जीवन में नए अवसरों को अपनाने का प्रेरणास्रोत बनती है। 'मनीभाई 'नवरत्न' की इस कविता में नए साल की नई शुरुआत का भाव बड़े ही खूबसूरत ढंग से व्यक्त किया गया है।


साल नया आ गया/  मनीभाई ‘नवरत्न’

नई प्रभात की नई किरण ।

नई खुशबू भरा नई पवन ।

नई उल्लास से नया जीवन ।

नई उमंग भरा नई यौवन ।



सब लागे नया नया ।

हाँ!साल नया आ गया ।

नई ठौर पर नई निगाह ।

नया जोश संग नई उत्साह।



नया होश लेके नई चाह ।

नई मंजिल के लिए नई राह।

सब कुछ लागे नया नया ।

हाँ! साल नया आ गया ।



नई मोड़ से नई दिशा ।

नई कदम और नई आशा।

नया दिन और नई निशा।

नया जाम में नया नशा ।



सब कुछ लागे नया नया ।

हाँ! साल नया आ गया।


 मनीभाई ‘नवरत्न’,छत्तीसगढ़,

यह कविता नए साल के आगमन की खुशी और उत्साह को दर्शाती है। इसका केंद्रीय भाव जीवन में नए अवसरों, नई उम्मीदों, और ताजगी का स्वागत करना है। कवि मनीभाई ‘नवरत्न’ ने नई शुरुआत, नई उम्मीदें, और जीवन में नए जोश को प्रतीकात्मक रूप से पेश किया है।

कविता के अर्थ को इस तरह समझा जा सकता है:

  1. नई शुरुआत और नई ऊर्जा: हर पंक्ति में "नया" शब्द बार-बार आ रहा है, जो इस बात को दर्शाता है कि नया साल अपने साथ ताजगी, नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आता है। यह हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव और उम्मीद की किरण के रूप में आता है।

  2. उत्साह और उमंग: कविता में उल्लास, उमंग, और जीवन में नवयौवन के महत्व को रेखांकित किया गया है। यह इंगित करता है कि नया साल हर व्यक्ति के लिए नई संभावनाओं और जोश का प्रतीक है।

  3. नई दिशा और नई राह: कवि इस बात पर जोर देते हैं कि नए साल में हमें अपनी मंजिल की ओर नई दिशा और नए रास्तों की तलाश करनी चाहिए। यह जीवन में प्रगति और सफलताओं के लिए तैयार रहने का संदेश है।

कविता का सार यह है कि नए साल का आगमन जीवन में नई संभावनाओं, उत्साह और आशाओं को लेकर आता है, और इसे हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनाना चाहिए।

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...