मैं तुमसे दूर हूं तो मतलब नहीं कि तुमसे दूर हूं। है अब भी मेरे जेहन में उतना ही प्रेम जितना कि हुई थी जिस दिन तुमसे प्रेम ।
मैं तारीफ भी तेरी उतना ही करूंगा। जितना तुम लायक हो । तुमसे नहीं करूंगा वो वायदा जो मुझसे हो ना सके।
जितना तुम उठोगे संग संग तेरे मैं भी उठूंगा । या विपरीत इसके मैं जितना उठ पाऊं अपने शिखर पर चाहूंगा तुम भी रहो मेरे पास ।
तुम चाहती होगी दुनिया भर की दौलतें शोहरतें, ऐशोआराम बताऊंगा तुम्हें कुछ भी नहीं इनमें मेरी दुनिया बस तुम हो । तुम जिद करोगी , बदलना चाहोगी मुझे शायद । अपने खातिर। मैं छोड़ूंगा नहीं सच्चाई अडिग रहूंगा हम दोनों के खातिर ।
तुम भुलाना चाहोगी मुझे तुम्हें पसंद होगी तुम्हारे अपने मैं कैसे भुला दूं तुम्हें जो मुझमें है वह तुझ में है मेरा अपना तुम जितना भागोगी मुझसे मेरे करीब उतना ही होगी।
वाराणसी में जन्मी झांसी की रानी । आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।। मनु, मणिकर्णिका और वो छबीली। मोरोपन्त भागीरथी की गोद में पली। शौक जिसका तीरंदाजी घुड़सवारी । आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
नाना साहब के साथ जो पली बढ़ी। पुरुषों को भी चित कर दे ऐसे लड़ी। देख जिसे सबको होती थी हैरानी । आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।। सात वर्ष में कर दी गई मनु की शादी। गंगाधर राव की बन गई जीवनसाथी। हाय रे नियति ! क्यों विधवा हुई रानी । आओ सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
अंग्रेज समझे लावारिस हुई ये झांसी। दामोदर को पाके,पर अड़ी हुई झांसी। अंग्रेजी मनसूबे को, फेर दी जो रानी। आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।। सिंहनी लक्ष्मीबाई क्रोध से गरज उठी । “मैं नहीं दूँगी अपनी झाँसी” कह उठी। विद्रोह कराके अंग्रेजों ने की मनमानी। आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
सदाशिव को परास्त किया करोरा में। नत्थे खां को ,तारे दिखा दिये दिन में। फिरंगियों से लड़ने को जो थी ठानी। आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।। अब आगे जनरल ह्यू रोज की बारी । सर कफ़न सजाके ,रानी की तैयारी। पीठ पे बंधा दामोदर, भिड़ गई रानी। आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।।
जब झांसी की बागडोर,तात्या संभाले। रानी युद्ध को कालपी से ग्वालियर चले। जून अन्ठावन को वीरगति हुई रानी। आओ ,सुनाऊं तुम्हें उसकी कहानी।। लक्ष्मीबाई है महान, तोड़ दिया मिथ्या। स्त्री होती नहीं अबला, सबको बताया। वो वीरांगना-साहसी , साक्षात् भवानी। आओ ,सुनायें सबको उसकी कहानी।।
यह किसने कह दिया कि सच की राहें मुश्किल है ? जबकि झूठ और फरेब से कुछ भी नहीं हासिल है ।
बहक जाते ,कुछ पल के लिए पाने को चंद खुशियां । यही चुभे फिर ,पूरे सफर तक जैसे पांवों में पड़े बेड़ियां । तिल-तिल मारे, सारी रात जगाए, हर सांस बने ,मानो कातिल है । यह किसने कह दिया कि सच की राहें मुश्किल है ?
एक झूठ बचाने को बनाया सौ झूठ की कहानी। विश्वास खोया जग का फिर आंखों से उतरे पानी । ठहर जरा और सोच बेख़बर तेरे कदम जाते किस मंजिल है ? यह किसने कह दिया कि सच की राहें मुश्किल है ?
सच्चाई में सुख है , और मिले सहज शांति । फरेबी में पल-पल खतरा और पग-पग में है भ्रांति । नजर उठा ,कर सच का सामना तेरा दिल भी सच के काबिल है । यह किसने कह दिया कि सच की राहें मुश्किल है ?