गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

मेरे सांसों ने तेरे कानों में

मेरे सांसों ने तेरे कानों में

मेरे सांसों ने तेरे कानों में
अपने दिल का पैगाम दिया ।
गुजरी तुझ पर क्या जानेमन ?
क्या इसका अंजाम हुआ?

धोखा में ना रखना ,सनम तू मुझको ।
बरसों से चाहत है चाहे तू मेरे दिल को ।
खफा होने की बात क्या है ?
ख्वाब तेरे हो तो जुदाई रात क्या है?
यादों में तेरे रात दिन हुआ,
दिन से फिर शाम हुआ।।

तारीफे ना करूं तो तुझ पर साजिश होगी ।
चाहता रहूं बस तुझको मेरी ख्वाहिश होगी ।
सांसो की सांसो से , सांसों में ऐतबार ।
नजरों की नजरों से , नजरों में इंतजार।
दिन की मोती शाम की ज्योति को मैंने जान लिया।।

– Lyrics by Manibhai

तेरे लिए करूं दुआ हर पल सदा

तेरे लिए करूं दुआ हर पल सदा

तेरे लिए करूं दुआ, हर पल सदा ,तुझे ना पता।
देखकर अनदेखा, ना कर जाने जा और ना सता।

ख्वाबों की लकीर, पर बनती है तेरी तस्वीर ।
छूना चाहूं, छू ना पाऊं हाथों में कैसी जंजीर?
फिर खो जाऊं ,ओझल हो जाऊं, मैं लापता।

तेरे लिए ….

चारों तरफ छाया हुआ है तेरा ही तेरा नजारा।
आंखों में है तू ही सदा मिलना चाहूँ मैं दुबारा ।
कैसा हाल है मदहोशी बेमिसाल है हो ना खता। तेरे लिए…

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

love is silly thing

love is silly thing

You are my love .

you are my life
but I never say
you are my soul
Target & goal.
I feel all the time happy and gay .
from you I do.
every work in the time .
look at my face ,like craze
give me more Sunshine .
but you don’t understand
my love and made a joke.

so my heart is broke,

then I knew this

love is silly.. love is silly thing

lyrics by: Manibhai Navratna

सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

तेरी जुल्फों की छैयां तले है अपना मकान ।
तेरे आशिकों के बही खाते में है अपना नाम ।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

सुने हैं मेरे कानों में तेरे अदाओं के चर्चे
बटे हैं जगह जगह तेरे कलाओं के परचे।
लिखे हैं बस मैंने तेरे.तारीफों के कलाम ।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम ।

सजाया है तुझे नैनों में रब का तस्वीर बनाकर।
बसाया है तुझे रूह में सब से छुपा कर ।
तलाश थी तुझे हर डगर दीदार को ये आवाम।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम।।

lyrics by: मनीभाई नवरत्न

इस फूल में कांटा है

इस फूल में कांटा है ,
सौदा ए दिल घाटा है ।
बाहर से रौनक लगे
अंदर से सन्नाटा है।।
चुमना चाहो इन्हें , तो ये चुभेेंगे।
हर बात पे तुम्हें , ये तौलेंगे ।
इनके तेवर है लंबे …..
हम भले ही नाटा हैं।
सौदा ना कर घाटा है ।
इस फूल……..
कोरे कागज पे, कोई भी लिखता है ।
स्याह की बूंद भी,ज्यादा दिखता है।
कागज सा हमें फाड़के
मारा किसी ने चाटा है ।
सौदा ना कर घाटा है ।
इस फूल……..
आज तक हमने, एक चुना था ।
संग जीवन के, सपना बुना था ।
पर वह भले ठहरे…
हमको जग में बांटा है ।
सौदा ना कर घाटा है।
इस फूल…….

©मनी भाई,बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़

तू यूं ना थम

तू यूं ना थम
ये तेरी जगह नहीं ,कोई ऊंचा मुकाम तेरे लिए ।।
तू यूं ना थम , ढूंढ ले अपने निशान रे।।

छोटी-छोटी बातों में ,उलझा ना कर ,
नजरे हमेशा मंजिल पर रखा कर ,
बुरी कामना घेर लें तुझे, डाल खुद पे लगाम रे ।।

माना तुझे शोहरत मिले हैं ,
मनचाहा तुझे दौलत मिले हैं ,
यही नहीं सब कुछ, मत बन अनजान रे ।।

दुनिया पर डाले हैं जो हुकूमत,
कर रहे वो इसे खून से लथपथ
दुनिया को जरूरत तेरी , अपनी हिम्मत जान रे।
तू यूं ना थम……

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

फूफा रिश्ता पर कविता

फूफा रिश्ता पर कविता

ऐ दे !फूफा मोर, उमर म बुड़वा गिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।
चेहरा म नईये जी बहार ।
लागे जइसे पड़गिस ने दियार।
आगु-पाछु म बुलत हे दु-चार।
करत फिरत हावे फूफा संग मनुहार ।
थोरकिन हाँसी-ठिठोली म ओहर बमा गिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।।
कनी-कनी बात म तमकत हे।
फूफी के गारी म चमकत हे।
का बात म फरक खाईस हे?
कोनहा म जाकें बमकत हे।
खिसियाय अऊ तंगाय, भांटो ल मोर कवाँ दिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।।
( रचयिता :- मनी भाई भौंरादादर, बसना )

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...