बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

love is silly thing

love is silly thing

You are my love .

you are my life
but I never say
you are my soul
Target & goal.
I feel all the time happy and gay .
from you I do.
every work in the time .
look at my face ,like craze
give me more Sunshine .
but you don’t understand
my love and made a joke.

so my heart is broke,

then I knew this

love is silly.. love is silly thing

lyrics by: Manibhai Navratna

सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

तेरी जुल्फों की छैयां तले है अपना मकान ।
तेरे आशिकों के बही खाते में है अपना नाम ।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम

सुने हैं मेरे कानों में तेरे अदाओं के चर्चे
बटे हैं जगह जगह तेरे कलाओं के परचे।
लिखे हैं बस मैंने तेरे.तारीफों के कलाम ।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम ।

सजाया है तुझे नैनों में रब का तस्वीर बनाकर।
बसाया है तुझे रूह में सब से छुपा कर ।
तलाश थी तुझे हर डगर दीदार को ये आवाम।
सलाम हुजूर तुझे मेरा सलाम।।

lyrics by: मनीभाई नवरत्न

इस फूल में कांटा है

इस फूल में कांटा है ,
सौदा ए दिल घाटा है ।
बाहर से रौनक लगे
अंदर से सन्नाटा है।।
चुमना चाहो इन्हें , तो ये चुभेेंगे।
हर बात पे तुम्हें , ये तौलेंगे ।
इनके तेवर है लंबे …..
हम भले ही नाटा हैं।
सौदा ना कर घाटा है ।
इस फूल……..
कोरे कागज पे, कोई भी लिखता है ।
स्याह की बूंद भी,ज्यादा दिखता है।
कागज सा हमें फाड़के
मारा किसी ने चाटा है ।
सौदा ना कर घाटा है ।
इस फूल……..
आज तक हमने, एक चुना था ।
संग जीवन के, सपना बुना था ।
पर वह भले ठहरे…
हमको जग में बांटा है ।
सौदा ना कर घाटा है।
इस फूल…….

©मनी भाई,बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़

तू यूं ना थम

तू यूं ना थम
ये तेरी जगह नहीं ,कोई ऊंचा मुकाम तेरे लिए ।।
तू यूं ना थम , ढूंढ ले अपने निशान रे।।

छोटी-छोटी बातों में ,उलझा ना कर ,
नजरे हमेशा मंजिल पर रखा कर ,
बुरी कामना घेर लें तुझे, डाल खुद पे लगाम रे ।।

माना तुझे शोहरत मिले हैं ,
मनचाहा तुझे दौलत मिले हैं ,
यही नहीं सब कुछ, मत बन अनजान रे ।।

दुनिया पर डाले हैं जो हुकूमत,
कर रहे वो इसे खून से लथपथ
दुनिया को जरूरत तेरी , अपनी हिम्मत जान रे।
तू यूं ना थम……

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

फूफा रिश्ता पर कविता

फूफा रिश्ता पर कविता

ऐ दे !फूफा मोर, उमर म बुड़वा गिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।
चेहरा म नईये जी बहार ।
लागे जइसे पड़गिस ने दियार।
आगु-पाछु म बुलत हे दु-चार।
करत फिरत हावे फूफा संग मनुहार ।
थोरकिन हाँसी-ठिठोली म ओहर बमा गिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।।
कनी-कनी बात म तमकत हे।
फूफी के गारी म चमकत हे।
का बात म फरक खाईस हे?
कोनहा म जाकें बमकत हे।
खिसियाय अऊ तंगाय, भांटो ल मोर कवाँ दिस ने।
अऊ बिहाव म देखत हस, बउरा गिस ने।।
( रचयिता :- मनी भाई भौंरादादर, बसना )

सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

ऐसे में तू जरा हमसे नजर तो मिला

ऐसे में तू जरा हमसे नजर तो मिला

आसमां है खुला, समां भी है खिला। ऐसे में तू जरा, हमसे नजर तो मिला।।

चाहत से मेरे ये, शाम हुई है रंगीला।

ऐसे में तू जरा, हमसे नजर तो मिला ।। मदहोशी छाई है , तनहाई गाई है ।
मैं खो गया था, अब तुमने पाई है।
अब तुमसे है वास्ता, तू ही खुदाई है।

जिंदगी में आके मेरी किस्मत बनाई है।

लगता है चेहरा तेरा, बारिश से धुला ।।
ऐसे में तू जरा ,हमसे नजर तो मिला ।। अब तू मेरे करीब है , तू मेरा नसीब है ।
बन गई है तू सब ,ये प्यार तो अजीब है ।
अब तू ही सोच है, तू ही तरकीब है।
तुमसे है जीवन मेरा, तू मेरा हबीब है।

तेरे साये ही ठहरा, मेरा जीना बुलबुला।। ऐसे में तू जरा , हमसे नजर तो मिला ।।

आसमां है खुला…..

रविवार, 31 जनवरी 2021

अधखिली कली सी तुम अनारकली

अधखिली कली सी तुम अनारकली
अधखिली कली सी तुम अनारकली।
तुम्हें देख कर मन में हो खलबली
बुरा हाल है मेरा जब से तुम्हें देखा ।
तुम्हें अपना बना लेने की मैंने सोच रखा।
जानूं ना तेरी अदाओं को क्या है असली नकली ।
ख्वाबों में मैंने तेरी तस्वीर ही बनाया।
तू ही तू हर लम्हा मेरे ख्यालों में आया ।
तुम ही तुम रहे दिल में बनके मनचली ।।
जहां भी चला जाऊं आ जाए तू उसी जगह ।
प्यार में पागल हो ना जाऊं डरता हूं इसी वजह।
मेरे प्यार की भाषा, जाने अब गली गली ।।
अधखिली कली सी तुम अनारकली

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...