रविवार, 31 जनवरी 2021

बेकरार दिल तुझे हुआ क्या

बेकरार दिल तुझे हुआ क्या

बेकरार दिल …तुझे हुआ क्या ?
तुझे देख कर ही जिंदगी हुई रंगीन।
दीदार हुआ चांद का, चेहरा तेरा आफरीन ।
आफरीन तेरी अदा ।
ऑफरीन सबसे जुदा
आफ़रीन माशा अल्लाह।
आफरीन मेरे खुदा ।
बेकरार दिल …
तेरी खूबसूरती अब तलक थी मस्तूरी ।
तू ना जाने हिरणी कहां तेरी कस्तूरी ।
बन गई तू मेरे लिए कलमा,
मेरा सजदा मेरा दीन ।
आफरीन तेरी अदा….

मंगलवार, 19 जनवरी 2021

अपना प्यारा बीटीआई

अपना प्यारा बीटीआई
झूमते गाते मौज मनाते
एक दूजे को खूब हंसाते
सबके दिलों में थी
प्यार की गहराई
आई याद आई अपना प्यारा बीटीआई

मन तड़प चला था
जब यार बिछड़ चला था
आज फिर से खिल उठा हूं
अपना दिल धड़क चला था
जब से यह ग्रुप बना
मिटने लगी तन्हाई
आई याद आई अपना प्यारा बीटीआई

यादें ताजा हो गई
मन की नाराजगी खो गई
हार चुके थे जो दांव
वह जीती बाजी हो गई
जब से यह ग्रुप बना
दोस्तों की यादें ही छाई
आई याद आई अपना प्यारा बी टी आई

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।

हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम

हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
उम्मीदें रखो दिल पर छोड़ो ना लगाम।

आंधी आ जाए ,घरोंदे टूट जाए।
आंधी थमने दो, जो हुआ रहने दो।
फिर से बनाओ अपना मुकाम ।।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।

माथे पे पसीना आकर सुख जाए ।
मेहनत ऐसी कि आलस झुक जाए ।
हाथ चले तब तक जब मिले अंजाम ।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।

नई किरणें लिए सूर्य का धूप
खिलते जाएंगे इसमें कई रूप।
हर रूप का होगा नया नाम।।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।

एक पेड़ की दो शाखाएं

एक पेड़ की दो शाखाएं

एक पेड़ की दो शाखाएं ,
एक हरी तो एक सुखी ।
एक तनी तो एक झुकी।।
ऐसे ही जीवन में दो पहलू है
कोई जश्ने चूर है तो कोई दुखी।।
जब तक होठों में प्यास है ।
तब तक कोई उदास है ।।
खिलते हैं होंठ फिर से
जब प्यास बुझी बुझी ।।
ऐसे ही ….

जब दुनिया ही गोल है ,
फिर पैसे का क्या मोल है ?
समय ही अनमोल है ,तो
क्यों है तू रुकी रुकी ।।

ऐसे ही जीवन……

रविवार, 3 जनवरी 2021

आती है खुशियां थोक में

आती है खुशियां थोक में

आती है खुशी थोक में,तेरे आने से ।
झरती है मोती लब में, मुस्कुराने से ।
यह असर है तेरी दोस्ती का
जो दी है तुमने मुझे, तुमसे दिल लगाने से ।।
इंतजार रहता है तेरा,

मुझे सांसो से ज्यादा ।
भूलूं कैसे तुमसे की हुई हर वादा ।
कब छुपी है यह प्यार लाख छुपाने से ।।

गुलाबी हुई गुलाब सा

तेरे चेहरे की रंगत ।
शराबी हुई हालात पाके तेरी संगत ।।
तुझे पाकर लगा मैं दीवाना जमाने से।।

Lyrics By : Mani Bhai Navratna

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

घर के कितने मालिक -मनीभाई नवरत्न

घर के कितने मालिक

वाह भाई !
मैंने ईंटें लाई ।
सीमेंट ,बालू , कांक्रीट, छड़
और पसीने के पानी से
खड़ा कर लिया
अपना खुद का घर।
बता रहा हूँ सबको
मैं असल मालिक।

ये “मैं और मेरा “
मेरे होते हैं सोने के पहले।
जैसे ही आयेगी झपकी।
आयेंगे इस घर के
और भी मालिक
बिखेरेंगे कुतरेंगे सामान ।
वही जिसे मैं कहता था
एन्टीक पीस।
बताता था सबको
जिसे फलां जगह की
सबसे नायाब चीज़।।

अजी !
जरा सी लापरवाही में,
खुली छोड़ क्या दिया
चीनी की डब्बा।
मानो, न्यौता दे दिया।
अब आयेंगे इस घर के
और भी मालिक
चट कर जायेंगे ,
ले जायेंगे अपने ठिकाना।
यहीं कहीं कोना
जिसे मैं कहता अपना घर।

लाल कालीन बिछी
वाह साफ-सुथरा फर्श
“मैं आऊँ ! मैं आऊँ !”
कहते हुए आ रही
घर की मालकिन
चलते हुए गंदे जगहों से
सोयेंगे सोफे के नरम गद्दो पे ।

अब जैसे ही झपकी टूटेगी,
कल सुबह मेरी ।
नौकर सदृश,
चीजें जमाऊँगा,
चीनी डिब्बा बंद करुंगा।
फर्श गद्दे साफ करूँगा।
अब मुझे ये समझ आया है
कि ये जो घर है
जिसे मैं कहता था अपना ही ।
ना जाने  घर के कितने मालिक?

– मनीभाई “नवरत्न “

रविवार, 27 दिसंबर 2020

मैं उड़ता पतंग मुझे खींचे कोई डोर

मैं उड़ता पतंग मुझे खींचे कोई डोर

मैं उड़ता पतंग ….मुझे खींचे कोई डोर।
तेरी ही ओर।।
मेरा टूट न जाए धागा।
भागा ….भागा…भागा ….मैं खुद से भागा।
जागा.. जागा….जागा.. कभी सोया कभी जागा ।
कुछ ख्वाहिशें हैं ,कुछ बंदिशें हैं।
पग-पग में देखो साजिशें है ।
जिसने जो चाहा है कब वो पाया है ।
पल पल में तो मुश्किलें है ।
यह किस्मत का कोई धनी ,तो कोई अभागा।
भागा… भागा… भागा.. मैं खुद से भागा ।
जागा …जागा ..जागा. कभी सोया कभी जागा ।
कभी धूप सी तो कभी छांव है ।
जिंदगी खेलें यहां हर दांव है ।
दिल तो चाहे शहर ,पर छूटे ना गांव है।
कशमकश में पड़े यहां मेरे पांव है।
फिर समझा लूं ,तपे सोना ,पाकर सुहागा।
भागा …भागा …भागा …मैं खुद से भागा ।
जागा ..जागा ..जागा ..कभी सोया कभी जागा।।

  • मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...