अधखिली कली सी तुम अनारकली
अधखिली कली सी तुम अनारकली।
तुम्हें देख कर मन में हो खलबली
बुरा हाल है मेरा जब से तुम्हें देखा ।
तुम्हें अपना बना लेने की मैंने सोच रखा।
जानूं ना तेरी अदाओं को क्या है असली नकली ।
ख्वाबों में मैंने तेरी तस्वीर ही बनाया।
तू ही तू हर लम्हा मेरे ख्यालों में आया ।
तुम ही तुम रहे दिल में बनके मनचली ।।
जहां भी चला जाऊं आ जाए तू उसी जगह ।
प्यार में पागल हो ना जाऊं डरता हूं इसी वजह।
मेरे प्यार की भाषा, जाने अब गली गली ।।
अधखिली कली सी तुम अनारकली
रविवार, 31 जनवरी 2021
अधखिली कली सी तुम अनारकली
बेकरार दिल तुझे हुआ क्या
बेकरार दिल तुझे हुआ क्या
बेकरार दिल …तुझे हुआ क्या ?
तुझे देख कर ही जिंदगी हुई रंगीन।
दीदार हुआ चांद का, चेहरा तेरा आफरीन ।
आफरीन तेरी अदा ।
ऑफरीन सबसे जुदा
आफ़रीन माशा अल्लाह।
आफरीन मेरे खुदा ।
बेकरार दिल …
तेरी खूबसूरती अब तलक थी मस्तूरी ।
तू ना जाने हिरणी कहां तेरी कस्तूरी ।
बन गई तू मेरे लिए कलमा,
मेरा सजदा मेरा दीन ।
आफरीन तेरी अदा….
मंगलवार, 19 जनवरी 2021
अपना प्यारा बीटीआई
अपना प्यारा बीटीआई
झूमते गाते मौज मनाते
एक दूजे को खूब हंसाते
सबके दिलों में थी
प्यार की गहराई
आई याद आई अपना प्यारा बीटीआई
मन तड़प चला था
जब यार बिछड़ चला था
आज फिर से खिल उठा हूं
अपना दिल धड़क चला था
जब से यह ग्रुप बना
मिटने लगी तन्हाई
आई याद आई अपना प्यारा बीटीआई
यादें ताजा हो गई
मन की नाराजगी खो गई
हार चुके थे जो दांव
वह जीती बाजी हो गई
जब से यह ग्रुप बना
दोस्तों की यादें ही छाई
आई याद आई अपना प्यारा बी टी आई
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
उम्मीदें रखो दिल पर छोड़ो ना लगाम।
आंधी आ जाए ,घरोंदे टूट जाए।
आंधी थमने दो, जो हुआ रहने दो।
फिर से बनाओ अपना मुकाम ।।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
माथे पे पसीना आकर सुख जाए ।
मेहनत ऐसी कि आलस झुक जाए ।
हाथ चले तब तक जब मिले अंजाम ।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
नई किरणें लिए सूर्य का धूप
खिलते जाएंगे इसमें कई रूप।
हर रूप का होगा नया नाम।।
हर शाम सुबह होने का देती है पैगाम।
एक पेड़ की दो शाखाएं
एक पेड़ की दो शाखाएं
एक पेड़ की दो शाखाएं ,
एक हरी तो एक सुखी ।
एक तनी तो एक झुकी।।
ऐसे ही जीवन में दो पहलू है
कोई जश्ने चूर है तो कोई दुखी।।
जब तक होठों में प्यास है ।
तब तक कोई उदास है ।।
खिलते हैं होंठ फिर से
जब प्यास बुझी बुझी ।।
ऐसे ही ….
जब दुनिया ही गोल है ,
फिर पैसे का क्या मोल है ?
समय ही अनमोल है ,तो
क्यों है तू रुकी रुकी ।।
ऐसे ही जीवन……
रविवार, 3 जनवरी 2021
आती है खुशियां थोक में
आती है खुशियां थोक में
आती है खुशी थोक में,तेरे आने से ।
झरती है मोती लब में, मुस्कुराने से ।
यह असर है तेरी दोस्ती का
जो दी है तुमने मुझे, तुमसे दिल लगाने से ।।
इंतजार रहता है तेरा,
मुझे सांसो से ज्यादा ।
भूलूं कैसे तुमसे की हुई हर वादा ।
कब छुपी है यह प्यार लाख छुपाने से ।।
गुलाबी हुई गुलाब सा
तेरे चेहरे की रंगत ।
शराबी हुई हालात पाके तेरी संगत ।।
तुझे पाकर लगा मैं दीवाना जमाने से।।
Lyrics By : Mani Bhai Navratna
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
घर के कितने मालिक -मनीभाई नवरत्न
घर के कितने मालिक
वाह भाई !
मैंने ईंटें लाई ।
सीमेंट ,बालू , कांक्रीट, छड़
और पसीने के पानी से
खड़ा कर लिया
अपना खुद का घर।
बता रहा हूँ सबको
मैं असल मालिक।
ये “मैं और मेरा “
मेरे होते हैं सोने के पहले।
जैसे ही आयेगी झपकी।
आयेंगे इस घर के
और भी मालिक
बिखेरेंगे कुतरेंगे सामान ।
वही जिसे मैं कहता था
एन्टीक पीस।
बताता था सबको
जिसे फलां जगह की
सबसे नायाब चीज़।।
अजी !
जरा सी लापरवाही में,
खुली छोड़ क्या दिया
चीनी की डब्बा।
मानो, न्यौता दे दिया।
अब आयेंगे इस घर के
और भी मालिक
चट कर जायेंगे ,
ले जायेंगे अपने ठिकाना।
यहीं कहीं कोना
जिसे मैं कहता अपना घर।
लाल कालीन बिछी
वाह साफ-सुथरा फर्श
“मैं आऊँ ! मैं आऊँ !”
कहते हुए आ रही
घर की मालकिन
चलते हुए गंदे जगहों से
सोयेंगे सोफे के नरम गद्दो पे ।
अब जैसे ही झपकी टूटेगी,
कल सुबह मेरी ।
नौकर सदृश,
चीजें जमाऊँगा,
चीनी डिब्बा बंद करुंगा।
फर्श गद्दे साफ करूँगा।
अब मुझे ये समझ आया है
कि ये जो घर है
जिसे मैं कहता था अपना ही ।
ना जाने घर के कितने मालिक?
– मनीभाई “नवरत्न “
हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न
हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...
-
तुम एक अनार हम सौ बीमार तुम एक अनार ,हम सौ बीमार । किसको चाहोगी यार किसको दोगी प्यार ।। हम एक थैली के चट्टे बट्टे । कुछ कुछ मीठें कुछ है खट्...
-
तेरे लिए करूं दुआ हर पल सदा तेरे लिए करूं दुआ, हर पल सदा ,तुझे ना पता। देखकर अनदेखा, ना कर जाने जा और ना सता। ख्वाबों की लकीर, पर बनती है त...
-
एक पेड़ की दो शाखाएं एक पेड़ की दो शाखाएं , एक हरी तो एक सुखी । एक तनी तो एक झुकी।। ऐसे ही जीवन में दो पहलू है कोई जश्ने चूर है तो कोई दुखी।...