बेकरार दिल …तुझे हुआ क्या ? तुझे देख कर ही जिंदगी हुई रंगीन। दीदार हुआ चांद का, चेहरा तेरा आफरीन । आफरीन तेरी अदा । ऑफरीन सबसे जुदा आफ़रीन माशा अल्लाह। आफरीन मेरे खुदा । बेकरार दिल … तेरी खूबसूरती अब तलक थी मस्तूरी । तू ना जाने हिरणी कहां तेरी कस्तूरी । बन गई तू मेरे लिए कलमा, मेरा सजदा मेरा दीन । आफरीन तेरी अदा….
एक पेड़ की दो शाखाएं , एक हरी तो एक सुखी । एक तनी तो एक झुकी।। ऐसे ही जीवन में दो पहलू है कोई जश्ने चूर है तो कोई दुखी।। जब तक होठों में प्यास है । तब तक कोई उदास है ।। खिलते हैं होंठ फिर से जब प्यास बुझी बुझी ।। ऐसे ही ….
जब दुनिया ही गोल है , फिर पैसे का क्या मोल है ? समय ही अनमोल है ,तो क्यों है तू रुकी रुकी ।।
आती है खुशी थोक में,तेरे आने से । झरती है मोती लब में, मुस्कुराने से । यह असर है तेरी दोस्ती का जो दी है तुमने मुझे, तुमसे दिल लगाने से ।। इंतजार रहता है तेरा,
मुझे सांसो से ज्यादा । भूलूं कैसे तुमसे की हुई हर वादा । कब छुपी है यह प्यार लाख छुपाने से ।।
गुलाबी हुई गुलाब सा
तेरे चेहरे की रंगत । शराबी हुई हालात पाके तेरी संगत ।। तुझे पाकर लगा मैं दीवाना जमाने से।।
वाह भाई ! मैंने ईंटें लाई । सीमेंट ,बालू , कांक्रीट, छड़ और पसीने के पानी से खड़ा कर लिया अपना खुद का घर। बता रहा हूँ सबको मैं असल मालिक।
ये “मैं और मेरा “ मेरे होते हैं सोने के पहले। जैसे ही आयेगी झपकी। आयेंगे इस घर के और भी मालिक बिखेरेंगे कुतरेंगे सामान । वही जिसे मैं कहता था एन्टीक पीस। बताता था सबको जिसे फलां जगह की सबसे नायाब चीज़।।
अजी ! जरा सी लापरवाही में, खुली छोड़ क्या दिया चीनी की डब्बा। मानो, न्यौता दे दिया। अब आयेंगे इस घर के और भी मालिक चट कर जायेंगे , ले जायेंगे अपने ठिकाना। यहीं कहीं कोना जिसे मैं कहता अपना घर।
लाल कालीन बिछी वाह साफ-सुथरा फर्श “मैं आऊँ ! मैं आऊँ !” कहते हुए आ रही घर की मालकिन चलते हुए गंदे जगहों से सोयेंगे सोफे के नरम गद्दो पे ।
अब जैसे ही झपकी टूटेगी, कल सुबह मेरी । नौकर सदृश, चीजें जमाऊँगा, चीनी डिब्बा बंद करुंगा। फर्श गद्दे साफ करूँगा। अब मुझे ये समझ आया है कि ये जो घर है जिसे मैं कहता था अपना ही । ना जाने घर के कितने मालिक?
मैं उड़ता पतंग ….मुझे खींचे कोई डोर। तेरी ही ओर।। मेरा टूट न जाए धागा। भागा ….भागा…भागा ….मैं खुद से भागा। जागा.. जागा….जागा.. कभी सोया कभी जागा । कुछ ख्वाहिशें हैं ,कुछ बंदिशें हैं। पग-पग में देखो साजिशें है । जिसने जो चाहा है कब वो पाया है । पल पल में तो मुश्किलें है । यह किस्मत का कोई धनी ,तो कोई अभागा। भागा… भागा… भागा.. मैं खुद से भागा । जागा …जागा ..जागा. कभी सोया कभी जागा । कभी धूप सी तो कभी छांव है । जिंदगी खेलें यहां हर दांव है । दिल तो चाहे शहर ,पर छूटे ना गांव है। कशमकश में पड़े यहां मेरे पांव है। फिर समझा लूं ,तपे सोना ,पाकर सुहागा। भागा …भागा …भागा …मैं खुद से भागा । जागा ..जागा ..जागा ..कभी सोया कभी जागा।।