रविवार, 15 नवंबर 2020

स्कूल पर कविता

स्कूल पर कविता

चलो ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें।
इस संस्था का सदस्य बन कर
हम स्वयं भी गौरवान्वित करें ।
जहां गुरु शिष्य का नाता
पिता-पुत्र से आंका जाए ।
जहां हरेक बालों में
बहन का रूप झांका जाए ।
पर सगुणों को अपनाकर
स्वदुर्गुणों को विसर्जित करें।
ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें ।
नियमित शाला पहुंचकर
समय का पालन करें ।
सत्य अहिंसा के मार्ग पर
अपना पग परिचालन करें ।
गुरु मार्गदर्शन स्वाध्याय को अपनाकर
भविष्य अपना सुनिश्चित करें ।
ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें
यह दिव्य स्थान, स्वच्छता ,
शिक्षा और मनोरंजन संयुक्त रहे।
दुर्व्यसनों और फुहड़पन
और अपराधों से मुक्त रहे ।
फूल पौधे पर लगाकर
वातावरण को सुसज्जित करें ।
ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें ।
यहां हर कोई विद्यार्थी
अपनी शिक्षा पर गंभीर रहे ।
जीवन के हर संकट पर
शूरवीर और धीर रहे ।
एकता के सूत्र से बंध कर
अपना देश विकसित करें
ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें ।
अब प्रण हमें करना है कि
यह शाला मंदिर से कम नहीं ।
जब तक हम रहे
कोई से नीचा दिखाए वह दम नहीं ।
शाला को संवारने में
मिलजुल कर सबको को प्रेरित करें।
ऐसी शाला का निर्माण करें
जिसका प्रकाश सबको आलोकित करें ।

मनीभाई नवरत्न

शनिवार, 14 नवंबर 2020

जीवन विद्या पर कविता

जीवन विद्या पर कविता

जीवन रूपी विद्या, होती है सबसे अनमोल ।
जानके ये विद्या, तू जीवन के हर भेद खोल।।

आया कैसे इस दुनिया में , समझ तू कौन है?
इस प्रश्नों के उलझन में, “मनी “क्यों मौन है ?
समझ कर इस रहस्य को,जानो अपना रोल।
जानके ये विद्या को, तू जीवन के भेद खोल।।

स्वयं में हैं घुटन और,परिवार में होती टूटन ।
प्रकृति में प्रदूषण ,लाया समाज में विघटन।
फिर भी शिक्षित होने का पीट रहे हैं ढोल ।
जानके ये विद्या को, तू जीवन के भेद खोल।।

मान रहे मान्यता को , जानने से कोसों दूर ।
आखिर क्या भय तुझे ? जो इतना मजबूर ।
संप्रदाय को धर्म समझ,भूल गये मेलजोल ।
जानके ये विद्या को,तू जीवन के भेद खोल।।

पदार्थ,प्राण और युवा में , ज्ञान तेरी इकाई।
सूक्ष्म रूप में तो सब है ,आपस में भाई-भाई।
गोल परमाणु से बनी ,धरती की रचना गोल।
जानके ये विद्या को,तू जीवन के भेद खोल।।

जब जानेंगे हम जीवन हैं ,शरीर में वास करें।
फिजूल संग्रह को छोड़, प्रकृति विकास करें।
प्रकृति विनाशकर ,बोलते विकास के बोल ।
जानके ये विद्या को ,तू जीवन के भेद खोल।।

मूल्य समझें,चरित्र जानें,नैतिक व्यवहार रहे ।
जीने दें फिर जीयें ,ये जीवन और विचार रहे।
प्रकृति रक्षक हम , ना दे इसे जहर का घोल ।
जानके ये विद्या को , तू जीवन के भेद खोल।

मनीभाई नवरत्न

मैं तेरा बीज - पिता पर विशेष

papa aur beti

मैं तेरा बीज – पिता पर विशेष

मैं तेरा बीज – पिता पर विशेष
हे पिता!
मैं तेरा बीज हूँ।
माँ की कोख में
जो अंकुरित हुया ।
जब-जब भुख लगी माँ,
तेरे धरा का रसपान किया।
गोदी में बेल की भांति
लिपटा और भरपूर जीया।

तेरे खाद-पानी से पिता
पौधा से बना पेड़।
मेरे आँखो में सदा बसा रहा
माली की छवि में एक ईश्वर।

आँधी-तूफान से आज
मैं लड़ लूँगा थपेड़े सहते।
सह ना पाऊँ तेरा तिरस्कार।
आदी हो चुका मैं,
पाने को तेरा प्यार॥

मजबूत हैं आज मेरी डालियाँ।
खिल उठेंगे तेरे लिये कलियाँ।
समेट लूँगा तुझे अपनी छाया में
क्षुधा मिटाऊँगा तेरे,
अपने कर्मफल से।
(रचयिता:- मनी भाई)

देख रहा हूँ कल - मनीभाई नवरत्न

12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस 12 January National Youth Day
12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस 12 January National Youth Day

देख रहा हूँ कल

सोते हुए जो “कल” को मैंने देखा था।
वह महज सपना था ।
आज इस पल फिर से
देख रहा हूं “कल” मैं जागते हुए ।
हां !यही अपना रहेगा।
इस पल साथ हैं मेरे तीन दोस्त
“जोश जुनून और जवानी “।
और इन्ही के संग मुझे गढ़नी है
नित नूतन कहानी ।
कल कुछ बोलता नासमझ से
निशानी थी बालपन की।
आज मेरी वाणी में धार है
ला सकती है तूफान क्रांति की ।
फिर भी गंभीर हूं मैं अब हर बात पे।
चाहे खेलता कोई अपनी जज्बात से ।
मुझे मालूम है कि
जिस दिन भी टूटेगी धैर्य का धागा ।
पूरा का पूरा आमूलचूल परिवर्तन
होकर ही रहेगा इस दुनिया में ।
क्योंकि आज इस पल फिर से
देख रहा हूं “कल” मैं जागते हुए।

MANIBHAI NAVRATNA
मनीभाई नवरत्न

. मनीभाई नवरत्न

छत्तीसगढ़ी गीत : हमर देश के हमर राज

छत्तीसगढ़ी गीत : हमर देश के हमर राज
1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 November Chhattisgarh State Foundation Day

छत्तीसगढ़ी गीत : हमर देश के हमर राज

हमर देश के हमर राज ,रखबो जेकर लाज गा।
दीदी भई जम्मो रे संगी, करथे जेकर बर नाज गा।
चिरई चिरकुन हामन जइसे,रिकिम-रिकिम के रंग बोली।
बागे बगीचा मा जइसे ,करत राथे हंसी ठिठोली ।
हमर मिलइ-जुलइ के देखे, झपटे सके ना बाज गा।
दीदी भई जम्मो रे….. गांव शहर एके बरोबर गली गली हर टिपटाप।
बढ़िया अकन के बने राहे ,देश राज दूनों के खापे खाप।
अटाये झन खेत म किसान के अनाज गा।
दीदी भई जम्मो रे .. .

हमर देश के रहैया मन पल्लै हावे होशियार ।
मानथे नीति नियम ला माँगथे अपन अधिकार ।
दिनोंदीन बगरत हावे शिक्षा के धाज गा।
दीदी भई जम्मो रे . . . . कतकी हावे देश विरोधी जगह-जगह मा खुतयाय।
मौका पाके घात लगाये अपन आदमी ला डरवाय।
लहू-लुहान होगे रे संगी , हमारे देश आज का।
दीदी भई जम्मो रे. . . .
हमर देस के हमर राज, रखबो जेकर लाज गा ।

ये मजहब क्यों है - एकता दिवश पर कविता

एकता दिवश पर कविता
31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 October National Unity Day

ये मजहब क्यों है – एकता दिवश पर कविता

ये मजहब क्यों है?
ये सरहद क्यों है?
क्यों इसके खातिर,
लड़ते हैं इंसान ?
क्यों इसके खातिर,
जलते हैं मकान ?
क्यों इसके खातिर,
बनते हैं हैवान ?
क्यों इसके खातिर,
आता नहीं भगवान ?
क्या करेंगे ऐसे मजहब का,
जिसमें अपनों का चीत्कार है?
क्या करेंगे ऐसे सरहद का,
जिसमें खून की धार है?
क्यों न सबका एक मजहब हो?
क्यों न सबका एक सरहद हो?
ये अखिल धरा हो एक परिवार।
दया,प्रेम,सत्य,अहिंसा हो स्वीकार।
चलो समझें, मजहब का आधार।
चलो तोड़ दें,सरहद की दीवार।

(रचयिता:-मनी भाई

जब मैं तनहा रहता हूँ

जब मैं तनहा रहता हूँ
मनीभाई नवरत्न

जब मैं तनहा रहता हूँ

जब मैं तनहा रहता हूँ।
खुद से बातें करता हूँ ।
सुख की,दुख की ।
छांव की, धुप की ।
गलतियों पर सीख लेता हूँ ।
कसम खाता हूँ आगे से,
इन्हें ना दुहराने की ।
जीत पर बधाई देता हूँ ।
उत्साह बढ़ाता हूँ,
नित आगे बढ़ने की ।
कारनामे गढ़ने की ।
मुश्किलों से लड़ने की ।
एक तारा आसमाँ में जड़ने की ।
कभी जो वायदे किए जिन्दगी से,
उन्हें निभाता हूँ ।
धीमी चाल तेज करता हूँ ।
चलते चलते फिर कहीं खो जाता हूँ ।
हृदय की उर्वरा भू पर,
स्वप्नों के बीज बोता हूँ ।
उसे हकीकत होता सोच
मुस्कुराता हूँ ।
हाँ बड़ा अच्छा लगता है मुझे,
जब मैं तनहा रहता हूँ ।

मनीभाई नवरत्न

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...