मैं तेरा बीज – पिता पर विशेष हे पिता! मैं तेरा बीज हूँ। माँ की कोख में जो अंकुरित हुया । जब-जब भुख लगी माँ, तेरे धरा का रसपान किया। गोदी में बेल की भांति लिपटा और भरपूर जीया।
तेरे खाद-पानी से पिता पौधा से बना पेड़। मेरे आँखो में सदा बसा रहा माली की छवि में एक ईश्वर।
आँधी-तूफान से आज मैं लड़ लूँगा थपेड़े सहते। सह ना पाऊँ तेरा तिरस्कार। आदी हो चुका मैं, पाने को तेरा प्यार॥
मजबूत हैं आज मेरी डालियाँ। खिल उठेंगे तेरे लिये कलियाँ। समेट लूँगा तुझे अपनी छाया में क्षुधा मिटाऊँगा तेरे, अपने कर्मफल से। (रचयिता:- मनी भाई)
12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस 12 January National Youth Day
देख रहा हूँ कल
सोते हुए जो “कल” को मैंने देखा था। वह महज सपना था । आज इस पल फिर से देख रहा हूं “कल” मैं जागते हुए । हां !यही अपना रहेगा। इस पल साथ हैं मेरे तीन दोस्त “जोश जुनून और जवानी “। और इन्ही के संग मुझे गढ़नी है नित नूतन कहानी । कल कुछ बोलता नासमझ से निशानी थी बालपन की। आज मेरी वाणी में धार है ला सकती है तूफान क्रांति की । फिर भी गंभीर हूं मैं अब हर बात पे। चाहे खेलता कोई अपनी जज्बात से । मुझे मालूम है कि जिस दिन भी टूटेगी धैर्य का धागा । पूरा का पूरा आमूलचूल परिवर्तन होकर ही रहेगा इस दुनिया में । क्योंकि आज इस पल फिर से देख रहा हूं “कल” मैं जागते हुए।
1 नवम्बर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 November Chhattisgarh State Foundation Day
छत्तीसगढ़ी गीत : हमर देश के हमर राज
हमर देश के हमर राज ,रखबो जेकर लाज गा। दीदी भई जम्मो रे संगी, करथे जेकर बर नाज गा। चिरई चिरकुन हामन जइसे,रिकिम-रिकिम के रंग बोली। बागे बगीचा मा जइसे ,करत राथे हंसी ठिठोली । हमर मिलइ-जुलइ के देखे, झपटे सके ना बाज गा। दीदी भई जम्मो रे….. गांव शहर एके बरोबर गली गली हर टिपटाप। बढ़िया अकन के बने राहे ,देश राज दूनों के खापे खाप। अटाये झन खेत म किसान के अनाज गा। दीदी भई जम्मो रे .. .
हमर देश के रहैया मन पल्लै हावे होशियार । मानथे नीति नियम ला माँगथे अपन अधिकार । दिनोंदीन बगरत हावे शिक्षा के धाज गा। दीदी भई जम्मो रे . . . . कतकी हावे देश विरोधी जगह-जगह मा खुतयाय। मौका पाके घात लगाये अपन आदमी ला डरवाय। लहू-लुहान होगे रे संगी , हमारे देश आज का। दीदी भई जम्मो रे. . . . हमर देस के हमर राज, रखबो जेकर लाज गा ।
31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 October National Unity Day
ये मजहब क्यों है – एकता दिवश पर कविता
ये मजहब क्यों है? ये सरहद क्यों है? क्यों इसके खातिर, लड़ते हैं इंसान ? क्यों इसके खातिर, जलते हैं मकान ? क्यों इसके खातिर, बनते हैं हैवान ? क्यों इसके खातिर, आता नहीं भगवान ? क्या करेंगे ऐसे मजहब का, जिसमें अपनों का चीत्कार है? क्या करेंगे ऐसे सरहद का, जिसमें खून की धार है? क्यों न सबका एक मजहब हो? क्यों न सबका एक सरहद हो? ये अखिल धरा हो एक परिवार। दया,प्रेम,सत्य,अहिंसा हो स्वीकार। चलो समझें, मजहब का आधार। चलो तोड़ दें,सरहद की दीवार।
जब मैं तनहा रहता हूँ। खुद से बातें करता हूँ । सुख की,दुख की । छांव की, धुप की । गलतियों पर सीख लेता हूँ । कसम खाता हूँ आगे से, इन्हें ना दुहराने की । जीत पर बधाई देता हूँ । उत्साह बढ़ाता हूँ, नित आगे बढ़ने की । कारनामे गढ़ने की । मुश्किलों से लड़ने की । एक तारा आसमाँ में जड़ने की । कभी जो वायदे किए जिन्दगी से, उन्हें निभाता हूँ । धीमी चाल तेज करता हूँ । चलते चलते फिर कहीं खो जाता हूँ । हृदय की उर्वरा भू पर, स्वप्नों के बीज बोता हूँ । उसे हकीकत होता सोच मुस्कुराता हूँ । हाँ बड़ा अच्छा लगता है मुझे, जब मैं तनहा रहता हूँ ।
23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है और भारत में मनाया जाता है। इस दिन 1931 को तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।
महात्मा गांधी की स्मृति में। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। महात्मा गांधी के सम्मान में 30 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर शहीद दिवस मनाया जाता है।
वतन पर कविता
March 23 Martyrs Day
आओ झुक कर सलाम करें उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है। बड़े खुशनसीब हैं वो जिनका खून वतन के काम आता है ।
फिक्रमंद हैं वे हमारे लिए निस्वार्थ सेवा में हमें बता दिया। कितना लगाव है उनको हमसे उनके त्याग ने यह जता दिया । अब आदत हो गई हमारी कि हर पल लबों में उन्हीं का नाम आता है । बड़े खुशनसीब हैं वो जिनका खून वतन के काम आता है।
बहुत कम होते हैं जिसने सर्वस्व राष्ट्र पर लुटा दिया । खून का एक एक कतरा सींचकर जन्मभूमि का ऋण चुका दिया । बेकार न जाता है कोई बलिदान हर शहादत पर एक अंजाम आता है बड़े खुशनसीब हैं वो जिनके खून वतन के काम आता है ।
उनकी कुर्बानी ने सबकी सोई आत्मा जगा दी । मन के अंधियारें में देश प्रेम की ज्योति जला दी । उनकी वीरता की तारीफ जुबान में अब सरेआम आता है । बड़े खुशनसीब है वो जिनका खून वतन के काम आता है.
डॉ. राधाकृष्णन जैसे दार्शनिक शिक्षक ने गुरु की गरिमा को तब शीर्षस्थ स्थान सौंपा जब वे भारत जैसे महान् राष्ट्र के राष्ट्रपति बने। उनका जन्म दिवस ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
“शिक्षक दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि कृतज्ञ राष्ट्र अपने शिक्षक राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के प्रति अपनी असीम श्रद्धा अर्पित कर सके और इसी के साथ अपने समर्थ शिक्षक कुल के प्रति समाज अपना स्नेहिल सम्मान और छात्र कुल अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सके।
विद्यार्थी पर कविता
प्रशिक्षण लेना हे संगी
मोर ईस्कूल रहे सबले बढ़िया । यहां के लइका रहय सबले अगुआ । तेकर बर टाइम देना हे संगी। प्रशिक्षण लेना हे संगी।
प्रशिक्षण में सीख थन खेल खेल म विज्ञान । प्रशिक्षण के बात हे दूसरा यह बात ला जान । रिकिम-रिकिम मॉडल में ध्यान देना हे संगी। प्रशिक्षण लेना हे संगी।
लइका के हर बात के उत्तर फटाक ले देना हे। प्रवचन कर ले अब काम नई बने। कर के ही बताना हे। तैंइहा के गोठ ल बैइंहा लेगे
मोबाइल के जमाना हे संगी । प्रशिक्षण लेना हे संगी । धन दौलत सकलई सबो ल मिलथे। ज्ञान पाय के संजोग कभू कभार मिलथे।
परस के पैसा सिरा जाही गियान आय ले नई जाए रे संगी । प्रशिक्षण लेना हे संगी । दु झन गुरु जी गोठियात रहे प्रशिक्षण कर करके चुन्दी झर गे।
यहां के बात संगी इस्कूल जात ले काबर सरगे। सीखना हे सिखाना हे करके हामन ला दिखाना हे संगी । प्रशिक्षण लेना हे संगी ।