बुधवार, 11 नवंबर 2020

वतन पर कविता

23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है और भारत में मनाया जाता है। इस दिन 1931 को तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।

महात्मा गांधी की स्मृति में। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या कर दी गयी थी। महात्मा गांधी के सम्मान में 30 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर शहीद दिवस मनाया जाता है।

वतन पर कविता

March 23 Martyrs Day
March 23 Martyrs Day

आओ झुक कर सलाम करें
उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
बड़े खुशनसीब हैं वो
जिनका खून वतन के काम आता है ।


फिक्रमंद हैं वे हमारे लिए
निस्वार्थ सेवा में हमें बता दिया।
कितना लगाव है उनको हमसे
उनके त्याग ने यह जता दिया ।
अब आदत हो गई हमारी कि
हर पल लबों में उन्हीं का नाम आता है ।
बड़े खुशनसीब हैं वो
जिनका खून वतन के काम आता है।


बहुत कम होते हैं
जिसने सर्वस्व राष्ट्र पर लुटा दिया ।
खून का एक एक कतरा सींचकर
जन्मभूमि का ऋण चुका दिया ।
बेकार न जाता है कोई बलिदान
हर शहादत   पर एक अंजाम आता है
बड़े खुशनसीब हैं वो
जिनके खून वतन के काम आता है ।


उनकी कुर्बानी ने
सबकी सोई आत्मा जगा दी ।
मन के अंधियारें में
देश प्रेम की ज्योति जला दी ।
उनकी वीरता की तारीफ जुबान में
अब सरेआम आता है ।
बड़े खुशनसीब है वो
जिनका खून वतन के काम आता है.

मनीभाई नवरत्न

प्रशिक्षण लेना हे संगी छत्तीसगढ़ी कविता

डॉ. राधाकृष्णन जैसे दार्शनिक शिक्षक ने गुरु की गरिमा को तब शीर्षस्थ स्थान सौंपा जब वे भारत जैसे महान् राष्ट्र के राष्ट्रपति बने। उनका जन्म दिवस ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

“शिक्षक दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि कृतज्ञ राष्ट्र अपने शिक्षक राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के प्रति अपनी असीम श्रद्धा अर्पित कर सके और इसी के साथ अपने समर्थ शिक्षक कुल के प्रति समाज अपना स्नेहिल सम्मान और छात्र कुल अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सके।

विद्यार्थी पर कविता

प्रशिक्षण लेना हे संगी

मोर ईस्कूल रहे सबले बढ़िया ।
यहां के लइका रहय सबले अगुआ ।
तेकर बर टाइम देना हे संगी।
प्रशिक्षण लेना हे संगी।


प्रशिक्षण में सीख थन खेल खेल म विज्ञान ।
प्रशिक्षण के बात हे दूसरा यह बात ला जान ।
रिकिम-रिकिम मॉडल में ध्यान देना हे संगी।
प्रशिक्षण लेना हे संगी।


लइका के हर बात के उत्तर फटाक ले देना हे।
प्रवचन कर ले अब काम नई बने।
कर के ही बताना हे।
तैंइहा के गोठ ल बैइंहा लेगे


मोबाइल के जमाना हे संगी ।
प्रशिक्षण लेना हे संगी ।
धन दौलत सकलई सबो ल मिलथे।
ज्ञान पाय के संजोग कभू कभार मिलथे।


परस के पैसा सिरा जाही
गियान आय ले नई जाए रे संगी ।
प्रशिक्षण लेना हे संगी ।
दु झन गुरु जी गोठियात रहे प्रशिक्षण कर करके चुन्दी झर गे।

यहां के बात संगी इस्कूल जात ले काबर सरगे।
सीखना हे सिखाना हे
करके हामन ला दिखाना हे संगी ।
प्रशिक्षण लेना हे संगी ।

विश्व कविता दिवस पर कविता - मनीभाई नवरत्न

विश्व कविता दिवस (अंग्रेजी: World Poetry Day) प्रतिवर्ष २१ मार्च को मनाया जाता है। यूनेस्को ने इस दिन को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी जिसका उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए था।

अभी और लिखने हैं – मनीभाई नवरत्न

अभी और लिखने हैं इतिहास के पन्नों में ।
कुछ क्रांति ,कुछ शांति के शब्द।
अभी और होगा एलान ए जंग ।
तब धरा होगी शांत और स्तब्ध ।

अभी चिंगारी फूटने को है मस्तिष्क में
प्रवाह बड़ेगा अभी नैन अश्क में
तब तो होगा रात्रि से दिवस आगमन
गूंजेगी तभी सतयुग के शब्द ।

गुलामी की जंजीर टूट चुकी
पर लोग अभी भी हैं हवालात में ।
वे पहले से और असहाय लग रहे हैं
वे बंध चुके राजनीति के करामात में ।
लिखते-लिखते लेखनी भी हो रही है छुब्ध।
पर अभी और लिखने हैं…..

manibhainavratna
manibhai navratna

मनीभाई नवरत्न

अप्रैल फूल दिवस पर कविता

अप्रैल फूल दिवस पश्चिमी देशों में प्रत्येक वर्ष पहली अप्रैल को मनाया जाता है। कभी-कभी इसे ऑल फ़ूल्स डे के नाम से भी जाना जाता हैं। 1 अप्रैल आधिकारिक छुट्टी का दिन नहीं है परन्तु इसे व्यापक रूप से एक ऐसे दिन के रूप में जाना और मनाया जाता है जब एक दूसरे के साथ व्यावाहारिक परिहास और सामान्य तौर पर मूर्खतापूर्ण हरकतें की जाती हैं। इस दिन मित्रों, परिजनों, शिक्षकों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की नटखट हरकतें और अन्य व्यावहारिक परिहास किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य होता है। बेवकूफ और अनाड़ी लोगों को शर्मिंदा करना।

1april fool day

अप्रैल फूल मनाना चाहिए

कभी-कभार हंसने हंसाने का,
लोगों को बहाना चाहिए।
हां!अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

यूं कब तक जिन्दगी को,
गंभीरता से जीते रहेंगे।
इसे तो बेफिकरे बनके ,
बिंदास बिताना चाहिए।
हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

हम सीखते हैं धोखा खाने से,
जो सीखा न पाती ढेरों पोथी।
जिन्दगी में सही-गलत का सबब
धोखा खाके आजमाना चाहिए।
हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

छोड़ते नहीं जो पुरानी बातें
बन जाते हैं वे हंसी के पात्र।
“मूर्ख दिवस”का इतिहास बताये
समय के साथ ढल जाना चाहिए।

हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

(रचयिता:-मनी भाई पटेल नवरत्न )

प्रस्तुत कविता मुबारक हो मुर्ख दिवस आशीष कुमार मोहनिया के द्वारा रचित है । इस कविता के माध्यम से 1 अप्रैल मूर्खता दिवस की मुबारकबाद दे रहे हैं और अपने मित्र के साथ हुई कॉमिक घटना का वर्णन कर रहे हैं।

april-fool-day

मुबारक हो मूर्ख दिवस

सोचा एक दिन मन ने मेरे
कर ठिठोली जरा ले हँस।
थोड़ी सी करके खुराफात
हम भी मना ले मूर्ख दिवस।

योजना बना ली चुपके से
इंतज़ार था दिवस का बस।
दाना डालूँगा मित्र को मैं
पंछी जायेगा जाल में फँस।

मना बॉस को फोन कराया
होने वाला है तेरा उत्कर्ष।
खुशखबरी सुन ले मुझसे तू
है तेरा कल तरक्की दिवस।

पहुँचा सुबह ही मित्र के घर
देने को बधाई उसे बरबस।
हाथ थमाकर उपहार बोला
मुबारक हो तरक्क़ी दिवस।

आवभगत कर मुझे बिठाया
फिर लाया कोई ठंडा रस।
बोला वो गर्मी दूर भगा ले
ना रख तू कोई कशमकश।

तैर रहा था बर्फ का टुकड़ा
गर्मी ने किया पीने को विवश।
काली मिर्च का घोल था वो
पिया समझ कर गन्ने का रस।

जलती जिह्वा ने शोर मचाया
सामने से मित्र ने दिया हँस।
बोला कर ली थोड़ी सी चुगली
मुबारक हो यार मूर्ख दिवस।

बहुत हुआ हँसी मजाक तेरा
चल यार तू अब दिल से हँस।
तरक्की की खबर सुनकर तेरी
लाया हूँ जो ले खोलकर हँस।

हँसते-हँसते खोला उपहार
मुक्‍के पड़े उसको कस-कस।
मुँह पकड़ कर बैठा फिर नीचे
हुआ नहीं जरा भी टस से मस।

तरक्की दिवस तो था बहाना
बाबू हँस सके तो जोरों से हँस।
दिल की अंतरिम गहराइयों से
मुबारक हो तुम्हें भी मूर्ख दिवस।

- आशीष कुमार मोहनिया, कैमूर, बिहार

छत्तीसगढ़ी कविता - तरिया घाट के गोठ

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

तरिया घाट के गोठ – छत्तीसगढ़ी कविता

गोठ बात चलत हे,गाँव भर के मोटियारी के ।
काकर निंदा,काकर चुगली, कनहू के सुआरी के ।
सबो झन सबो ल, बात बात म दबावत हे।
खिसियावथें कनहू ल, मन म कलबलावत हे।
सबो हावे अपन आप म रोंठ ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 1

माईलोगिन के भेद हर,तरिया घाट म खुलथें।
इक कान ले दूसर कान म, ओ भेद हर बुलथें।
“सोशल मीडिया” कस रोल म, होथें तरिया घाट ।
“कन्टरवरसी” होवत हे,कोनो ल कोनो संग करके साँठ।
काकर जोही सांवर हे, काकरो हावे मोंठ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥2

काकर घेंच म कतका तोला, काकर माला हे कै लरी।
काकर घर म मछरी चूरे, कोने दिन पहाये खाके बरी ।
काकर लुगरा कतक दाम के,अऊ कती दुकान के चूरी ।
कोनो मंदरस घोल गोठियाये, काकरो गोठ लागे छुरी ।
नवा बोहासिन कलेचाप सुनथे,ओकर सास करथे चोट ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ ॥3

धोबिनिन कस सबो महतारी,निरमा ल डाल के।
कपड़ा कांचे गोठ करत,पानी ल बने मताल के।
गां के लबर्री के गोठ म जम्मो झन भुला गय हे।
लागथे ओकर समधिन तको,तरिया नहाय आय हे।
अब्बक होके सुने बपरी,समझें मोर समधिन हावे पोट।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 4

-मनीभाई नवरत्न

manibhainavratna
manibhai navratna

( यह कविता कुछ ग्रामीण महिलाओं के स्वभाव को दर्शाती है जहाँ उनकी दिखावटीपन, आभूषण प्रियता, बातूनीपन और कुछ अनछुए पहलू को बताने की कोशिश की गई है ।)

छत्तीसगढ़ी कविता - जड़कल्ला के बेरा

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

जड़कल्ला के बेरा -छत्तीसगढ़ी कविता

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

रिंगीचिंगी पहिरके सूटर,नोनी बाबू ल फबे हे।
काम बूता म,मन नई लागे, बने जमक धरे हे।
देहे म सुस्ती छागय हे,घाम लागे बड़ मजा के।
दाँत ह किटकिटावथे,नहाय लागे बड़ सजा के।

नानकून दिन होगे रे संगी, संझा पहिली अंधेरा॥1॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

हाथ कान बरफ होगे, सरीर ल कँपकँपावत हे।
सेहत बर बिहनियाँ घुमई, अब्बड़ मजा आवत हे।
लईकामन के दसा मत पुछ “मनीभाई” परीक्षा दिन आगे।
पर नीचट टूरामन अलसूहा हावे,रजई म जाके सकलागे।

अऊ चेतभूत के सूरता नईये , मुहु म लांबत हे लेरा॥2॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

फेर ए सीतहा मौसम, हावे रे अब्बड़ सुहाना।
गरमागरम चाहा सुरक, अऊ भजिया गबागब खाना।
बजार म, ताजा साग सब्जी के, सस्ती होगे न।
नालीडबरा सुखाके, साफ सुथरा बस्ती होगे न।

ऐसो फेर मनाबो तिज तिहार, देवारी अऊ छेरछेरा॥3॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

manibhainavratna
manibhai navratna

Manibhai Navratna

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस पर कविता

dandi yatra
दांडी यात्रा

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस

नव-चेतना का आह्वान किया।
नमक कानून के खिलाफ पदयात्रा किया।
जीना सिखाया हमें स्वाभिमान से,
“महात्मा”बुलाते हम सम्मान से,
घनघोर अँधेरा में बने आशा की किरण,
सत्यअहिंसा की मिशाल बने जिनका जीवन।
आज उन्हीं के काम के मान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

चल पड़े थे अपने मकसद में अकेले,
कुछ सहयोगी भी उनके संग हो लिये,
धीरे-धीरे कारवाँ बढ़ता गया।
गाँधी फिरंगियों पर भारी पड़ता गया।
कानून तोड़ा इंसानियत के नाते,
वरना विरोध करना हम कहाँ सीख पाते?
स्वदेशी की अहमियत का पहचान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

(रचयिता:-मनी भाई)

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...