बुधवार, 11 नवंबर 2020

विश्व कविता दिवस पर कविता - मनीभाई नवरत्न

विश्व कविता दिवस (अंग्रेजी: World Poetry Day) प्रतिवर्ष २१ मार्च को मनाया जाता है। यूनेस्को ने इस दिन को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी जिसका उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए था।

अभी और लिखने हैं – मनीभाई नवरत्न

अभी और लिखने हैं इतिहास के पन्नों में ।
कुछ क्रांति ,कुछ शांति के शब्द।
अभी और होगा एलान ए जंग ।
तब धरा होगी शांत और स्तब्ध ।

अभी चिंगारी फूटने को है मस्तिष्क में
प्रवाह बड़ेगा अभी नैन अश्क में
तब तो होगा रात्रि से दिवस आगमन
गूंजेगी तभी सतयुग के शब्द ।

गुलामी की जंजीर टूट चुकी
पर लोग अभी भी हैं हवालात में ।
वे पहले से और असहाय लग रहे हैं
वे बंध चुके राजनीति के करामात में ।
लिखते-लिखते लेखनी भी हो रही है छुब्ध।
पर अभी और लिखने हैं…..

manibhainavratna
manibhai navratna

मनीभाई नवरत्न

अप्रैल फूल दिवस पर कविता

अप्रैल फूल दिवस पश्चिमी देशों में प्रत्येक वर्ष पहली अप्रैल को मनाया जाता है। कभी-कभी इसे ऑल फ़ूल्स डे के नाम से भी जाना जाता हैं। 1 अप्रैल आधिकारिक छुट्टी का दिन नहीं है परन्तु इसे व्यापक रूप से एक ऐसे दिन के रूप में जाना और मनाया जाता है जब एक दूसरे के साथ व्यावाहारिक परिहास और सामान्य तौर पर मूर्खतापूर्ण हरकतें की जाती हैं। इस दिन मित्रों, परिजनों, शिक्षकों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि के साथ अनेक प्रकार की नटखट हरकतें और अन्य व्यावहारिक परिहास किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य होता है। बेवकूफ और अनाड़ी लोगों को शर्मिंदा करना।

1april fool day

अप्रैल फूल मनाना चाहिए

कभी-कभार हंसने हंसाने का,
लोगों को बहाना चाहिए।
हां!अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

यूं कब तक जिन्दगी को,
गंभीरता से जीते रहेंगे।
इसे तो बेफिकरे बनके ,
बिंदास बिताना चाहिए।
हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

हम सीखते हैं धोखा खाने से,
जो सीखा न पाती ढेरों पोथी।
जिन्दगी में सही-गलत का सबब
धोखा खाके आजमाना चाहिए।
हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

छोड़ते नहीं जो पुरानी बातें
बन जाते हैं वे हंसी के पात्र।
“मूर्ख दिवस”का इतिहास बताये
समय के साथ ढल जाना चाहिए।

हां अपनों से मूर्ख बनके,
अप्रैल फूल मनाना चाहिए।

(रचयिता:-मनी भाई पटेल नवरत्न )

प्रस्तुत कविता मुबारक हो मुर्ख दिवस आशीष कुमार मोहनिया के द्वारा रचित है । इस कविता के माध्यम से 1 अप्रैल मूर्खता दिवस की मुबारकबाद दे रहे हैं और अपने मित्र के साथ हुई कॉमिक घटना का वर्णन कर रहे हैं।

april-fool-day

मुबारक हो मूर्ख दिवस

सोचा एक दिन मन ने मेरे
कर ठिठोली जरा ले हँस।
थोड़ी सी करके खुराफात
हम भी मना ले मूर्ख दिवस।

योजना बना ली चुपके से
इंतज़ार था दिवस का बस।
दाना डालूँगा मित्र को मैं
पंछी जायेगा जाल में फँस।

मना बॉस को फोन कराया
होने वाला है तेरा उत्कर्ष।
खुशखबरी सुन ले मुझसे तू
है तेरा कल तरक्की दिवस।

पहुँचा सुबह ही मित्र के घर
देने को बधाई उसे बरबस।
हाथ थमाकर उपहार बोला
मुबारक हो तरक्क़ी दिवस।

आवभगत कर मुझे बिठाया
फिर लाया कोई ठंडा रस।
बोला वो गर्मी दूर भगा ले
ना रख तू कोई कशमकश।

तैर रहा था बर्फ का टुकड़ा
गर्मी ने किया पीने को विवश।
काली मिर्च का घोल था वो
पिया समझ कर गन्ने का रस।

जलती जिह्वा ने शोर मचाया
सामने से मित्र ने दिया हँस।
बोला कर ली थोड़ी सी चुगली
मुबारक हो यार मूर्ख दिवस।

बहुत हुआ हँसी मजाक तेरा
चल यार तू अब दिल से हँस।
तरक्की की खबर सुनकर तेरी
लाया हूँ जो ले खोलकर हँस।

हँसते-हँसते खोला उपहार
मुक्‍के पड़े उसको कस-कस।
मुँह पकड़ कर बैठा फिर नीचे
हुआ नहीं जरा भी टस से मस।

तरक्की दिवस तो था बहाना
बाबू हँस सके तो जोरों से हँस।
दिल की अंतरिम गहराइयों से
मुबारक हो तुम्हें भी मूर्ख दिवस।

- आशीष कुमार मोहनिया, कैमूर, बिहार

छत्तीसगढ़ी कविता - तरिया घाट के गोठ

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

तरिया घाट के गोठ – छत्तीसगढ़ी कविता

गोठ बात चलत हे,गाँव भर के मोटियारी के ।
काकर निंदा,काकर चुगली, कनहू के सुआरी के ।
सबो झन सबो ल, बात बात म दबावत हे।
खिसियावथें कनहू ल, मन म कलबलावत हे।
सबो हावे अपन आप म रोंठ ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 1

माईलोगिन के भेद हर,तरिया घाट म खुलथें।
इक कान ले दूसर कान म, ओ भेद हर बुलथें।
“सोशल मीडिया” कस रोल म, होथें तरिया घाट ।
“कन्टरवरसी” होवत हे,कोनो ल कोनो संग करके साँठ।
काकर जोही सांवर हे, काकरो हावे मोंठ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥2

काकर घेंच म कतका तोला, काकर माला हे कै लरी।
काकर घर म मछरी चूरे, कोने दिन पहाये खाके बरी ।
काकर लुगरा कतक दाम के,अऊ कती दुकान के चूरी ।
कोनो मंदरस घोल गोठियाये, काकरो गोठ लागे छुरी ।
नवा बोहासिन कलेचाप सुनथे,ओकर सास करथे चोट ।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ ॥3

धोबिनिन कस सबो महतारी,निरमा ल डाल के।
कपड़ा कांचे गोठ करत,पानी ल बने मताल के।
गां के लबर्री के गोठ म जम्मो झन भुला गय हे।
लागथे ओकर समधिन तको,तरिया नहाय आय हे।
अब्बक होके सुने बपरी,समझें मोर समधिन हावे पोट।
ए जम्मो बात हावे संगी , तरिया घाट के गोठ॥ 4

-मनीभाई नवरत्न

manibhainavratna
manibhai navratna

( यह कविता कुछ ग्रामीण महिलाओं के स्वभाव को दर्शाती है जहाँ उनकी दिखावटीपन, आभूषण प्रियता, बातूनीपन और कुछ अनछुए पहलू को बताने की कोशिश की गई है ।)

छत्तीसगढ़ी कविता - जड़कल्ला के बेरा

छत्तीसगढ़ी कविता
छत्तीसगढ़ी कविता

जड़कल्ला के बेरा -छत्तीसगढ़ी कविता

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

रिंगीचिंगी पहिरके सूटर,नोनी बाबू ल फबे हे।
काम बूता म,मन नई लागे, बने जमक धरे हे।
देहे म सुस्ती छागय हे,घाम लागे बड़ मजा के।
दाँत ह किटकिटावथे,नहाय लागे बड़ सजा के।

नानकून दिन होगे रे संगी, संझा पहिली अंधेरा॥1॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

हाथ कान बरफ होगे, सरीर ल कँपकँपावत हे।
सेहत बर बिहनियाँ घुमई, अब्बड़ मजा आवत हे।
लईकामन के दसा मत पुछ “मनीभाई” परीक्षा दिन आगे।
पर नीचट टूरामन अलसूहा हावे,रजई म जाके सकलागे।

अऊ चेतभूत के सूरता नईये , मुहु म लांबत हे लेरा॥2॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

फेर ए सीतहा मौसम, हावे रे अब्बड़ सुहाना।
गरमागरम चाहा सुरक, अऊ भजिया गबागब खाना।
बजार म, ताजा साग सब्जी के, सस्ती होगे न।
नालीडबरा सुखाके, साफ सुथरा बस्ती होगे न।

ऐसो फेर मनाबो तिज तिहार, देवारी अऊ छेरछेरा॥3॥

आगे रे दीदी, आगे रे ददा, ऐ दे फेर जड़कल्ला के बेरा।
गोरसी म आगी तापो रे भइया , चारोखुँट लगा के घेरा॥

manibhainavratna
manibhai navratna

Manibhai Navratna

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस पर कविता

dandi yatra
दांडी यात्रा

12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस

नव-चेतना का आह्वान किया।
नमक कानून के खिलाफ पदयात्रा किया।
जीना सिखाया हमें स्वाभिमान से,
“महात्मा”बुलाते हम सम्मान से,
घनघोर अँधेरा में बने आशा की किरण,
सत्यअहिंसा की मिशाल बने जिनका जीवन।
आज उन्हीं के काम के मान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

चल पड़े थे अपने मकसद में अकेले,
कुछ सहयोगी भी उनके संग हो लिये,
धीरे-धीरे कारवाँ बढ़ता गया।
गाँधी फिरंगियों पर भारी पड़ता गया।
कानून तोड़ा इंसानियत के नाते,
वरना विरोध करना हम कहाँ सीख पाते?
स्वदेशी की अहमियत का पहचान दिवस है।
12 मार्च दाण्डी मार्च दिवस है।।

(रचयिता:-मनी भाई)

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 9

हाइकु अर्द्धशतक भाग 9

४०१/
शम्मी के पेड़
धनिष्ठा वसु व्रत
मंगल स्वामी


४०२/
मंडलाकार
सौ तारे शतभिषा
राहु की दशा।

४०३/ रोपित करें
पूर्व भाद्रपद में
आम्र का वृक्ष।

४०४/
मांस का दान
उत्तरा भाद्रपद
पूजा निम्ब के ।

४०५/
कांसे का दान
रेवती पूषा व्रत
महुआ पूजा।

४०६/
श्रीराम जन्म
अभिजीत जातक
है भाग्यशाली ।  

४०७/ सांध्य का तारा
शुक्र बन अगुआ
लड़े अंधेरा ।

४०८/
तरू की मुट्ठी
धंस चली धरा में
बचाने पृथ्वी ।

४०९/
सौर मंडल
बुध लगे अनुज।
गुरू अग्रज।

४१०/ बने नौ ग्रह
हुआ महाविस्फोट
सृष्टि कोख में ।

४११/
पूर्णिमा रात
प्रतिशोध में केतु,
लगाये घात।

४१२/
अमावस में
राहू बैरभाव से
है तलाश में ।

४१३/
जन विस्फोट
पृथ्वी हांफती लदी
मंगल आश।

४१४/ अनोखा शनि
नजारा है सुंदर
नजर बुरी।

४१५/ धन तेरस
बाजार की चमक
स्वर्ण के जैसा ।

४१६/
रास पूर्णिमा
चाँद सोलह कला
अमृत वर्षा।

४१७/ ऋषि पंचमी 
चुनरी ओढ़े सृष्टि
पीताम्बर की।

४१८/
आठें कन्हैया
जन्मदिन प्रभु का
बंशी बजैया।

४१९/ भातृ द्वितीया
यमी स्नेह से भरी
यम के प्रति ।

४२०/
करवा चौथ
दीर्घायु हो सुहाग
निर्जला व्रत

४२१/
कृपा आपकी
छत्रछाया आपका
गुरु की सदा

४२२/ राम नवमी
पावन तीर्थ स्नान
हो पुण्य भागी।

४२३/
है स्वतंत्रता
बचा नहीं बहाना
तू आगे बढ़।

४२४/ घना अंधेरा
पर जुगनू की लौ
मिटेगी नहीं ।।

४२५/ सपने देखो
तुम जागते हुए
वही फलेंगे।।

४२६/ युवा चेतना
गिर पड़ा खाई में
कौन उबारे?

४२७/
प्रेरणा पथ
खुले पग पग में
चलें परख ।।

४२८/ मीठी जुबानी
चुम्बकीय खिंचाव
शीतल छांव।।

४२९/ है स्वाभिमान
सबसे बड़ी पूंजी
जीवन कुंजी ।।

४३०/
फल की खोज
बिन कर्म फूल के
संभव नहीं ।  

४३१/ जिन्दगी घड़ी
फिसलती रेत सी
मुट्ठी से दूर।।

४३२/ बादल आये
जग को नहलाने
प्यास बुझाने ।।

४३३/ मानव यंत्र
भूल चला है जीना
घिसता पुर्जा।।

४३४/ दाना दिवाला
पौधा न बन सका
हुआ निवाला।

४३५/ नभ के खग
नापते रहते धरा
ढूँढते सिरा ।।

४३६/ सब एक हैं  ।
निरा मानव छोड़के
कैसी है बुद्धि ?

४३७/ सर्वविदित
गुरूओं की महत्ता
  पग वंदन।

४३८/ मिटे दुविधा
गुरू की संगत में
निर्भय मन ।

  ४३९/ शिष्य की राह
गुरू की दिशा ज्ञान
बिछे चमन।

४४०/ नहीं सहज
मिलते सच्चे गुरू
कर्म मगन।

४४१/ शरद ऋतु

अमृत की फुहार

भीगे संसार।


४४२/ ये कैसी शिक्षा?
बना रही बेकार
है भटकाव।


४४३/
मन – लालसा
सीमाहीन गगन,
भरे उड़ान ।                                 ✍मनीभाई”नवरत्न”

मनीभाई के हाइकु अर्द्धशतक भाग 8

हाइकु अर्द्धशतक

३५१/ धरा की ताप
हरते मौन वृक्ष
तप करते

३५२/ झुलस जाये
तन मन जीवन
ऐसी तपन।


३५३/ है ऐसी धुप
नैन चौंधिया जाये
तेजस्वरूप ।


३५४/   लू की कहर
खड़ी दोपहर में
  धीमा जहर


३५५/
मेघ गरजे
बिजली सी चमके
रूष्ट हो जैसे ।


३५६/
बादल छाया
एकाकार हो गये
धरा अंबर।


३५७/
मेघ ढाल सा।
बिजली की कटार
बूंदों की बौछार ।


३५८/
मेघ घुमड़े
बारिश की चादर
धरती ओढ़े ।

३५९/
गिरते मोती
बादल बनी सीपी
अमूल्य निधि ।


३६०/ प्रेम की पाती
मेघ बना है दूत
जाये पी घर।


३६१/ सांध्य का तारा
शुक्र बन अगुआ
लड़े अंधेरा ।


३६२/ तरू की मुट्ठी
धंस चली धरा में
बचाने पृथ्वी ।

३६३/
सौर मंडल
बुध लगे अनुज।
गुरू अग्रज।


३६४/
बने नौ ग्रह
हुआ महाविस्फोट
सृष्टि कोख में ।


३६५/ पूर्णिमा रात
प्रतिशोध में केतु,
लगाये घात।


३६६/
अमावस में
राहू बैरभाव से
है तलाश में ।

३६७/
जन विस्फोट
पृथ्वी हांफती लदी
मंगल आश।


३६८/ अनोखा शनि
नजारा है सुंदर
नजर बुरी।


३६९/ आषाढ़ मास
मानसून की आंधी
बेहद खास।

३७०/
रेतीली आंधी
बनाती है थार में
बालू की ढेरी।


३७१/ चले तूफान
ना डर , ऐ जिंदगी !
खिले मुस्कान ।


३७२/
घास की छत
मशरूम कप सी
बहे बाढ़ में ।


३७३/
भूकंप आया
सृष्टि बनी कहर
मातम छाया ।


३७४/
धरा बेहाल
जल अमृत बिन
हुआ अकाल।

३७५/ आई सुनामी
मानव तेरे प्राण
क्षणभंगुर ।


३७६/ घाटी चौकन्नी
भूस्खलन का भय
पग पग में ।


३७७/
नेत्र है लाली
फूटती ज्वालामुखी
प्रचण्ड काली।


३७८/ प्रलय घड़ी
धैर्य की हो परीक्षा
मुश्किल बड़ी ।


३७९/ आंवला वृक्ष
अश्विनी का प्रतीक
अश्व पुरूष ।


३८०/
यम का व्रत
भरणी में पूजन
युग्म वृक्ष के ।


३८१/ दक्ष की पुत्री
कार्तिकेय की धातृ
नाम कृतिका।


३८२/
विशाल नैन
रोहिणी है सुंदर
चंद्र की चैन।


३८३/
खैर के वृक्ष
मृगशिरा प्रतीक
मंगल स्वामी ।

३८४/ वर्षा आरंभ
आर्द्रा में है आर्द्रता
छठा नक्षत्र ।


३८५/
बांस की झाड़ी
पुनर्वसु प्रतीक
अदिति देव।


३८६/ पुष्य पोषक
गोरस सा सरीखा
नक्षत्र माता।


३८७/
सर्प का व्रत
अश्लेषा में पूजित
नागकेशर।


३८८/ मघा बरसे
ज्यों माता के परोसे
संतृप्त मन।


३८९/
पूर्वा फाल्गुनी
स्वामी शुक्र से बैर
अधिक दशा ।


३९०/
शय्याकार में
है उत्तरा फाल्गुनी
सूर्य है स्वामी ।


३९१/
हाथ का पंजा
परोपकारी हस्त
चंद्र देवता।


३९२/
उग्र स्वभाव
चित्रा महत्वाकांक्षी
शुभ नक्षत्र ।


३९३/
स्वाति नक्षत्र
सीपी में ओस बूंद
हो गये मोती।


३९४/
इन्द्राग्नि देव
विभाजित शाखा है
विशाखा अर्थ।


३९५/
अधिदेवता
अनुराधा में मित्र
दे सफलता।


३९६/
ज्येष्ठा नक्षत्र
इन्द्र व्रत पूजन
चीड़ प्रतीक।


३९७/
मूल नक्षत्र
साल वृक्ष है शुभ
राक्षस व्रत।


३९८/
धनु है राशि
शुक्र स्वामी जिसका
है पूर्वाषाढ़ा।


३९९/
उत्तराषाढ़ा
कटहल रोपित
गृह है शुभ।


४००/
शुभ श्रवण
गृह सौदा के लिए
देवता चंद्र ।

हिंदी दिवस की कविता - मनीभाई नवरत्न

हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक ...